[ad_1]

भाजपा नेता राम कदम ने पुलिस को दी शिकायत
– फोटो : एएनआई
विस्तार
कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भगवान राम के नाम पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। शरद पवार वाली एनसीपी के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड द्वारा भगवान राम को मांसाहारी बताए जाने पर गुस्सा भड़क गया है। भाजपा नेता राम कदम ने पुलिस में शिकायत दी है। वहीं, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी बयान की निंदा की है।
Mumbai | BJP leader Ram Kadam files a complaint to register FIR against NCP -Sharad Pawar faction leader Jitendra Awhad for his statement about Lord Ram being a “non-vegetarian” pic.twitter.com/Vv78bfVHUI
— ANI (@ANI) January 4, 2024
घमंडी गठबंधन की मानसिकता साफ
कदम ने कहा, ‘घमंडी गठबंधन की मानसिकता साफ है कि राम भक्तों की भावनाओं को आहत पहुंचाई जाए। वे वोट जुटाने के लिए हिंदू धर्म का मजाक नहीं उड़ा सकते। राम मंदिर का निर्माण घमंडी गठबंधन को रास नहीं आ रहा है। बार-बार हिंदू समाज का मजाक बनाओ और एक सांप्रदाय को खुश करो, यही उनकी ओछी राजनीति है।’
[ad_2]
Source link