Home Sports सचिन ने किसे दिया जीत का श्रेय, भारत की विजय पर सहवाग का गजब पोस्ट

सचिन ने किसे दिया जीत का श्रेय, भारत की विजय पर सहवाग का गजब पोस्ट

0
सचिन ने किसे दिया जीत का श्रेय, भारत की विजय पर सहवाग का गजब पोस्ट

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टेस्ट टीम ने साउथ अफ्रीका को उसके घर पर आखिरी मुकाबले में मात देकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बराबर करने वाली सात विकेट की जीत के लिए जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि इस तेज गेंदबाज को लगातार सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करने का फायदा मिला.

बुमराह ने 13.5 ओवर में 61 रन देकर छह विकेट झटके जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 176 रन पर सिमट गयी और भारत को जीत के लिए महज 79 रन का लक्ष्य मिला. भारत ने 12 ओवर में न्यूलैंड्स पर पहली जीत हासिल की। यह इस स्टेडियम में सात प्रयासों में उसकी पहली जीत है.

तेंदुलकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, जिन्होंने हमें दिखाया कि इस तरह के विकेट पर लगातार सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करना कितना जरूरी है.’’

तेंदुलकर ने साथ ही दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम की भी प्रशंसा की जिन्होंने दूसरी पारी में 106 रन बनाकर जुझारू शतक जड़ा. तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘मार्कराम का जज्बा शानदार था क्योंकि इस तरह की पिच पर रक्षात्मक होना ही सर्वश्रेष्ठ आक्रमण होता है.’’



पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण बताते हुए कहा, ‘‘आप करो तो चमत्कार, हम करें तो पिच बेकार. 107 ओवर में टेस्ट मैच खत्म. इससे साबित होता है कि अगर तेज गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिलती है तो हमारा गेंदबाजी आक्रमण काफी खतरनाक है। बुमराह और सिराज शानदार थे और यह 2024 की अच्छी शुरूआत है.’’

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि वह श्रृंखला में तीसरा टेस्ट देखना पसंद करते. उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच में इतने कम समय में इतना कुछ हो गया. गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर बल्लेबाजी करना ही सबसे बड़ी परीक्षा होती है. गेंदबाजी में कुछ शानदार प्रदर्शन रहे और मार्कराम ने इस मुश्किल पिच पर साहसिक पारी खेली. इस श्रृंखला में एक और टेस्ट देखना अच्छा होता.’’

Tags: Dinesh karthik, India vs South Africa, Rohit sharma, Sachin tendulkar, Virender sehwag



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here