Home Sports सौरव गांगुली ने कहा- टीम इंडिया अब भी केपटाउन टेस्ट जीत सकती है यदि…

सौरव गांगुली ने कहा- टीम इंडिया अब भी केपटाउन टेस्ट जीत सकती है यदि…

0
सौरव गांगुली ने कहा- टीम इंडिया अब भी केपटाउन टेस्ट जीत सकती है यदि…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में खेल रही है. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित एंड कपनी को एक सुझाव बताया है जिससे वह दूसरा टेस्ट आसानी से जीत सकते हैं. बता दें कि पहले दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी उतनी अच्छी रही था. आखिरी के 6 खिलाड़ी तो सिर्फ 0 पर ही आउट होकर पवेलियन की तरफ लौट गए. गांगुली ने एक इवेंट के दौरान मैच पर चर्चा की.

सौरव गांगुली ने कहा,”मैं इस बात से निराश हूं कि हम इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके. लेकिन हम भविष्य में जरूर जीतेंगे. हमारी टीम के पास काफी क्वालिटी है. आप देखिए कि भारत ने कैसे साउथ अफ्रीका को केपटाउन में सिर्फ 55 रन पर ऑल आउट किया. अगर रोहित एंड कंपनी बल्ले से भी अच्छा परफॉर्म करेंगे तो यह टेस्ट मैच जरूर जीतेंगे. हमने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती है.”

VIDEO: मैदान पर बजा ‘राम सिया राम’, तो विराट कोहली ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन, किया ये काम

गांगुली ने आगे कहा,” अभी भी हमारे पास टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी समय बचा है. भारत के पास कई अच्छे प्लेयर्स हैं और मुझे आशा है कि वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट टीम चुनी जाएगी. उम्मीद है हमारी टीम विश्व कप में अच्छा परफॉर्म करेगी.”

टीम इंडिया से इग्नोर होने वाले क्रिकेटर ने घरेलू क्रिकेट का किया रुख , रणजी ट्रॉफी के लिए शुरू की प्रैक्टिस

बता दें कि पहले दिन टीम इंडिया 153 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. रोहित शर्मा, शुभमन गिल और रोहित शर्मा के अलावा बचे हुए सभी खिलाड़ी 10 रन से भी कम रन बनाकर आउट हुए. ऐसे में टीम इंडिया को अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत होगी. पहला टेस्ट भी भारत ने खराब बल्लेबाजी के कारण गंवा दिया.

Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, Sourav Ganguly, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here