[ad_1]

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
– फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को नजरअंदाज कर दिया है। इसको लेकर देशभर में सियासत शुरू हो गई है। ईडी ने केजरीवाल को समन भेजकर बुधवार को कथित दिल्ली शराब घोटाले में जांच के लिए पेश होने को कहा था।
इस मामले में गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक दो महीने पहले मुझे बुला रहे हैं। भाजपा का मकसद जांच पूछताछ करना नहीं, मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि ये राजनीतिक षड्यंत्र है। इसके तहत केजरीवाल को लोकसभा में प्रचार करने से रोकने की कोशिश की जा रही है। वहीं, भाजपा ने पलटवार किया है कि केजरीवाल जांच से भाग रहे हैं।
[ad_2]
Source link