[ad_1]
हाइलाइट्स
केपटाउन में पहले दिन गिरे 23 विकेट
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर
न्यूलैंड्स की पिच पर गेंदबाजों की चांदी
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विकेटों का पतझड़ देखने को मिला. इस विकेट पर गेंदबाज पूरी तरह बल्लेबाजों पर हावी रहे. यहां लाल कूकाबुरा गेंद ‘जंबो जेट’ की तरह उड़ान भरती दिखी. पहले दिन तेज गेंदबाजें का बोलबाला रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर के फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित किया. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदों के सामने मेजबान टीम 55 रन पर ढेर हो गई. यही नहीं पहले दिन दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी भी खेल ली. स्टंप्स के समय साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में अपने 3 विकेट भी गंवा दिए. कुल मिलाकर यह टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. इस टेस्ट मैच में दूसरे दिन ही नतीजा आ सकता है.
सिराज (Mohammed Siraj) ने लगातार 9 ओवर के अपने पहले स्पैल में 15 रन देकर 6 विकेट झटककर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) का यह 1991 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है. फिर भारत ने 4 विकेट पर 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त हासिल की लेकिन एक भी रन जोड़े बिना 11 गेंद में 6 विकेट गंवा दिए. भारत के 6 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और जो खिलाड़ी नाबाद रहा, उसका भी खाता नहीं खुला.
KL Rahul Net Worth: केएल राहुल की नेटवर्थ 100 करोड़ के करीब, सैलरी से विज्ञापन तक, ऐसी होती है कमाई
तेज गेंदबाजों का कहर
पेसर लुंगी एंगिडी और कैगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने 3-3 विकेट चटकाए. इस विकेट पर पहले दिन 23 विकेट गिरे. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में आक्रामकता के साथ अधिक सतर्कता भी दिखाई जिससे उसने स्टंप तक 3 विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए और अभी वह 36 रन से पीछे है. ऐडन मार्करम 32 रन बनाकर नाबाद हैं. टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा 25 विकेट गिरने का रिकॉर्ड 1902 में एशेज टेस्ट का है.
एल्गर विदाई टेस्ट में एक ही दिन 2 बार आउट हुए
डीन एल्गर अपने विदाई टेस्ट के प्रदर्शन को याद नहीं रखना चाहेंगे क्योंकि वह एक दिन के खेल में दो बार आउट हुए. इस मैच के तीसरे दिन तक चलने की संभावना कम ही दिख रही है. न्यूलैंड्स की पिच पर इतना तेज उछाल था जो निश्चित रूप से आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड की निशाने पर आएगा. लाल कूकाबुरा गेंद ‘जंबो जेट’ की तरह उड़ान भरती दिखी जिससे बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर टिकना असंभव हो गया. दिन के अंत में उछाल इतना ज्यादा बदल रहा था कि बल्लेबाजों को कंधे से लेकर पेट तक गेंद लगी.
साउथ अफ्रीका के 2 और भारत के 3 बल्लेबाज डबल डिजिट में पहुंचे
साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में सिर्फ 2 बल्लेबाज डबल डिजिट में पहुंच सके. विकेटकीपर काइल वेरयेने ने 15 रन बनाए जबकि डेविड वेडिंघम ने 12 रन का योगदान दिया. भारत कीओर से पहली पारी में सिराज ने 6 विकेट निकाले वहीं बुमराह और मुकेश कुमार के खाते में 2-2 विकेट गए. जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में विराट कोहली के 46, रोहित शर्मा के 39 और शुभमन गिल के 36 रन के दम पर 153 रन बनाए. भारत के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई है. टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के 2 विकेट झटक लिए हैं जबकि बुमराह के खाते में एक विकेट गया है.
.
Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Mohammed siraj, Mukesh Kumar, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : January 4, 2024, 07:16 IST
[ad_2]
Source link