Home Sports IND vs SA: टी20 के किंग की भविष्यवाणी टेस्ट में हुई सच, जीत के बाद कमेंट वायरल, फैंस भी हैरान

IND vs SA: टी20 के किंग की भविष्यवाणी टेस्ट में हुई सच, जीत के बाद कमेंट वायरल, फैंस भी हैरान

0
IND vs SA: टी20 के किंग की भविष्यवाणी टेस्ट में हुई सच, जीत के बाद कमेंट वायरल, फैंस भी हैरान

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह ने केपटाउन टेस्ट में झटके 5 विकेट.
भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी.

नई दिल्ली. भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज पर विराम लग चुका है. रोहित शर्मा एंड कंपनी ने केपटाउन टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर रोक दी है. साथ ही केपटाउन में अफ्रीका की बादशाहत भी खत्म कर दी. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने अपना डंका बजाया, जिसमें सिराज और बुमराह बाजीगर साबित हुए. इन दोनों में से एक गेंदबाज को लेकर टीम इंडिया के टी20 के किंग सूर्यकुमार यादव ने भविष्यवाणी की थी जो सौ फीसदी सच साबित हुई है.

केपटाउन में पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने मेजबान टीम के परखच्चे उड़ा दिए. सिराज ने 6 विकेट अपने नाम किए थे जबकि मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह के खाते 2-2 विकेट आए. लेकिन दूसरी पारी में जो सूर्यकुमार यादव ने कहा वो सच हो गया. दरअसल, मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसके कमेंट में स्काई ने लिखा, ‘पंजा है इधर पक्का’. सूर्या की यह भविष्यवाणी सही साबित हुई. जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. सूर्या ने अपनी इस भविष्यवाणी को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है. उन्होंने लिखा ‘कहा था ना.’

Suryakumar yadav

दोनों टीमों में हुई कांटे की टक्कर

केपटाउन में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहली पारी में भारत ने अफ्रीका को महज 55 रन पर ढेर कर दिया. जवाबी कार्यवाही में मेजबान टीम ने भी भारत को 153 रन पर रोक दिया. इसके बाद दूसरी पारी में अफ्रीका की टीम बुमराह के घातक प्रहार का शिकार हुई और 176 रन पर सिमट गई. अंत में मुकाबला टीम इंडिया के पक्ष में रहा. 31 साल के इतिहास में पहली बारी टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को केपटाउन में मात दी है.

Tags: Ind vs sa, Jasprit Bumrah, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here