Home Sports IND vs SA: न धोनी.. न सचिन, रोहित शर्मा ने पलटा 31 साल का इतिहास, केपटाउन में भारत की पहली जीत

IND vs SA: न धोनी.. न सचिन, रोहित शर्मा ने पलटा 31 साल का इतिहास, केपटाउन में भारत की पहली जीत

0
IND vs SA: न धोनी.. न सचिन, रोहित शर्मा ने पलटा 31 साल का इतिहास, केपटाउन में भारत की पहली जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने 7 विकेट से साउथ अफ्रीका को रौंदा.
31 साल के इतिहास में केपटाउन में टीम इंडिया की पहली जीत.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रचने की उम्मीद से गई थी. रोहित एंड कंपनी का कहीं न कहीं यह सपना पूरा हो गया है. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में 31 साल के इतिहास में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती. इस बार भी भारतीय टीम सीरीज नहीं जीत सकी. लेकिन केपटाउन में भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टेस्ट मैच का इतिहास पलट दिया है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली.

केपटाउन के मैदान पर टीम इंडिया एशिया की ऐसी पहली टीम है जो साउथ अफ्रीका को शिकस्त देने में कामयाब हुई है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट के 31 साल पुराने इतिहास को पलटें तो दोनों टीमों के बीच 6 टेस्ट मैच खेले गए हैं. 4 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बाजी मारी जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे. एमएस धोनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और केएल राहुल कुल 7 कप्तानों के नेतृत्व में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरा कर चुकी है. लेकिन केपटाउन में मेजबानों को मात देने में कोई कामयाब नहीं हुआ. ऐसे में रोहित शर्मा का नाम इतिहास में दर्ज हो चुका है.

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही

टीम इंडिया को केपटाउन में जीत दिलाने में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही. प्रोटियाज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज विकेट की भूख के साथ मेजबानों पर हावी हो गए. सिरजा ने कुल 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. बाकी 2-2 विकेट बुमराह और मुकेश कुमार ने झटके. घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को महज 55 रन पर ही समेट दिया. जवाब में अफ्रीका ने भी घातक गेंदबाजी की और टीम इंडिया 153 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

IND vs SA 2nd Test: भारत को 79 रन का लक्ष्य, 14 ओवर में जीता तो बनेगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में एडेन मार्करम ने शानदार शतक ठोका. दूसरे छोर से स्टार गेंदबाज बुमराह लगातार शिकार करते रहे. इस पारी में उन्होंने 6 शिकार किए और अफ्रीकी टीम को 176 रन पर समेट दिया. अंत में भारतीय टीम ने 79 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया है.

Tags: Ind vs sa, Ms dhoni, Rohit sharma, Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here