Home Breaking News Karnataka: ‘सीएम झूठ बोल रहे हैं’, टैक्स बंटवारे पर उत्तर बनाम दक्षिण करने पर, सिद्धारमैया पर हमलावर हुई भाजपा

Karnataka: ‘सीएम झूठ बोल रहे हैं’, टैक्स बंटवारे पर उत्तर बनाम दक्षिण करने पर, सिद्धारमैया पर हमलावर हुई भाजपा

0
Karnataka: ‘सीएम झूठ बोल रहे हैं’, टैक्स बंटवारे पर उत्तर बनाम दक्षिण करने पर, सिद्धारमैया पर हमलावर हुई भाजपा

[ad_1]

karnataka bjp respond on cm siddaramaiah tax share allegation on centre north vs south

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के टैक्स बंटवारे को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। कर्नाटक भाजपा के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अश्वथ नारायण ने बताया कि केंद्र सरकार ने साल 2014-2024 के दौरान कर्नाटक को 2,82,791 करोड़ रुपये दिए हैं, जो कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान दिए गए पैसों से 245.7 प्रतिशत ज्यादा है। 

सीएम ने लगाए थे ये आरोप

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा था कि ‘कर्नाटक का टैक्स का हिस्सा साल दर साल घट रहा है। कर्नाटक के लोगों द्वारा दिया जा रहा टैक्स का पैसा उत्तरी राज्यों के साथ साझा किया जा रहा है। पीएम मोदी को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने लिखा कि कर्नाटक के साथ यह अन्याय क्यों हो रहा है?’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here