Home Sports ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पहला टी20 मैच आज

ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पहला टी20 मैच आज

0
ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पहला टी20 मैच आज

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला टी20 मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय टीम को खास रणनीति के साथ उतरना होगा. टेस्ट सीरीज जीतने के बाद इस टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा दी थी. ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर वनडे सीरीज का बदला टी20 के जरिए लेना चाहेंगी.

इससे पहले टी20 सीरीज में भी महिला टीम का प्रदर्शन खराब रहा था. इंग्लैंड के खिलाफ 6 दिसंबर से खेले गए टी20 सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. पहले दो टी20 मैच हारने के बाद भारत ने सिर्फ आखिरी टी20 अपने नाम किया था. उस मैच में स्मृति मंधाना अर्धशतक से चूक गई थी. उनके बल्ले से 48 रन निकले थे. इसके अलावा किसी भी बैटर ने 30 रन का आंकड़ा भी पारी नहीं किया था. ऐसे में बैटर्स को बढ़िया परफॉर्म करना होगा. साथ ही गेंदबाजी पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी.

साउथ अफ्रीका दौरा खत्म, अब किस टीम से होगी टीम इंडिया की अगली सीरीज, देखिए पूरा शेड्यूल कब होंगे मुकाबले

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, मन्नत कश्यप, कनिका हूजा, मिन्नू मणि, यास्तिका भाटिया, सैका इशाक, तितास साधु

ऑस्ट्रेलिया की टीम: फोब लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, जेस जोनासेन

Tags: India vs Australia, Indian Women’s Cricket Team, Indian Womens Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here