Home Breaking News तैराकी के दौरान गाइड ने अमिताभ बच्चन से कहा- ‘शटअप’, बिग बी ने खुद बयां की पूरी कहानी

तैराकी के दौरान गाइड ने अमिताभ बच्चन से कहा- ‘शटअप’, बिग बी ने खुद बयां की पूरी कहानी

0
तैराकी के दौरान गाइड ने अमिताभ बच्चन से कहा- ‘शटअप’, बिग बी ने खुद बयां की पूरी कहानी

[ad_1]

Amitabh Bachchan shares funny post about his swimming experience actor caption attracted users know details

अमिताभ बच्चन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी सक्रिय हैं। वे न सिर्फ फिल्मों में पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिलचस्प पोस्ट साझा करते रहते हैं। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपना तैराकी का अनुभव साझा किया है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। 

Urvashi Dholakia: ‘नागिन 6’ फेम उर्वशी ढोलकिया की हुई सर्जरी, बेटे क्षितिज ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

बिग बी ने सुनाई मजेदार कहानी

अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, यह तस्वीर थोड़ी ब्लर है, लेकिन यह स्पष्ट रूप से पता चल रहा है कि बिग बी किसी बीच पर हैं। तस्वीर में वे स्विमिंग जैकेट पहने दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऑरेंज और ब्लैक कलर का स्विमिंग ग्लासेज लगा रखे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने काफी शानदार कैप्शन लिखा है। बिग बी ने लिखा है, ‘मैंने पूछा-एक्सक्यूज मी सर….?’ गाइड ने कहा, ‘यस?’, मैंने पूछा, ‘अमेरिका कितनी दूर है?’ गाइड ने जवाब दिया, ‘शट अप, तैराकी करते रहो’।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

यूजर्स ने दी जबर्दस्त प्रतिक्रिया

बिग बी ने कैप्शन में आगे लिखा, ‘गाइड का जवाब सुनकर आंसुओं को रोका गया’। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर किसी को शहंशाह का यह अंदाज खूब भा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपका जवाब नहीं सर! भगवान आपको सलामत रखे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसीलिए आपको महानायक कहते हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक ए वाऊ’।

Shah Rukh Khan: एक बार फिर करण जौहर की फिल्म में काम करेंगे शाहरुख खान? एक्शन का दिखाएंगे धमाल

इस फिल्म में आएंगे नजर

बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़ 15’ पूरा हुआ है। इसके आखिरी एपिसोड के दौरान बिग बी काफी इमोशनल नजर आए। ‘कल्कि 2898 एडी’ उनकी आगामी फिल्म है। इसमें वे प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Indian Idol 14: इंडियन आइडल के सेट पर मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय, बोले-‘काश कुछ घंटे बिताए होते’

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here