[ad_1]
अमित रंजन/पटना: बिहार क्रिकेट के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक हो गया है. साल 2024 का पांच जनवरी कई सुनहरे भविष्य को लेकर जाना जाएगा. बिहार में कई सालों बाद आज से शुरू हुए रणजी मैच में मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन पर 9 विकेट गंवा दिया है. इसमें तीन कैच लेने वाले सरमन निगरोध छाए हुए हैं. पूर्णिया से निकला यह सितारा अपने डेब्यू मैच में तीन कैच लपके हैं. इसमें मुंबई के कप्तान शम्स मुलानी, ओपनर जय गोकूल विष्ट, भूपेन लालवानी शामिल हैं. पर सरमन का सफर इतना आसान नहीं था. आइए जानते हैं उनके कोच निशांत कुमार से उनका सफर.
क्लास 3 से शुरू हुआ सफर
कोच निशांत कुमार बताते हैं कि सरमन निगरोध बहुत ही शांत स्वभाव का है. वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. साथ ही ऑफ स्पिनर हैं. उन्होंने बताया कि सरमन के क्रिकेट का सफर बहुत कम उम्र से हो गया है. वह क्लास तीन में था, तब से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. वह खिलाड़ी के रूप में डिजाइर क्रिकेट एकेडमी से शुरू किया था. वह खब्बू बल्लेबाज (बाएं हाथ) के साथ विकेटकीपर भी हैं. वह ऑफ स्पिनर गेंदबाजी भी करते हैं. वह अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 , सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी के बाद अब रणजी मैच खेल रहे हैं.
आंध्र प्रदेश के खिलाफ ढाया था कहर
कोच निशांत आगे बताते हैं कि अगर सरमन का दिन रहा तो वह किसी भी गेंदबाज की धुलाई कर सकता है. अब अब तक कई प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलकर अपनी प्रतिभा दिखा चुका है. अंडर 23 के सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में आंध्राप्रदेश के खिलाफ 143 रनों की पारी खेली थी. अब रणजी ट्रॉफी में उससे बहुत उम्मीद है. वह ओपनिंग भी करता है. जब वह बैटिंग करता है तो देखने काफी मजा आता है. उसका क्लास ही अलग है.
सचिन….धोनी…नहीं यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज है आदर्श
सरमन खुद विकेट कीपर बल्लेबाज हैं. पर उनके आदर्श महान सचिन, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं हैं. उनके आदर्श विश्व क्रिकेट के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं. उनको ही देखकर उन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरूआत की थी.
डीएएस से मोइनुल हक स्टेडियम तक पहुंचा
सरमन पूर्णिया के डीएम कोठी निवासी सत्यकाम निराला और श्वाता कुमारी का पुत्र है. सरमन के पिता सत्यकाम निराला पेशे से वकील हैं. वहीं माता शिक्षिका हैं. वह पूर्णिया के डीएसए ग्राउंड से निकलकर मोइनुल हक स्टेडियम में अपनी छाप छोड़ेगा. वहीं उसके चयन से पूर्णिया क्रिकेट संघ में काफी खुशी है. कोच हरिओम झा ने भी शरमन को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उसका भविष्य उज्जवल होगा.
.
Tags: Bihar News, Cricket news, Local18, Ms dhoni, Ranji Trophy, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : January 5, 2024, 18:34 IST
[ad_2]
Source link