Home Breaking News ‘नागिन 6’ फेम उर्वशी ढोलकिया की हुई सर्जरी, बेटे क्षितिज ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

‘नागिन 6’ फेम उर्वशी ढोलकिया की हुई सर्जरी, बेटे क्षितिज ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

0
‘नागिन 6’ फेम उर्वशी ढोलकिया की हुई सर्जरी, बेटे क्षितिज ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

[ad_1]

TV Actress Urvashi Dholakia Undergoes Surgery After Being Diagnosed With Tumour In Neck

उर्वशी ढोलकिया
– फोटो : social media

‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में कोमोलिका की भूमिका से लोकप्रियता हासिल करने वाली उर्वशी ढोलकिया अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में उर्वशी के बड़े बेटे क्षितिज ने अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वे अस्पताल में एडमिट नजर आ रही हैं।

बेटे ने तस्वीर साझा कर दी जानकारी

क्षितिज ढोलकिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अस्पताल के कमरे से अपनी मां उर्वशी की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि उर्वशी ढोलकिया के गर्दन में ट्यूमर का पता चलने के बाद मुंबई के नानावती मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सर्जरी कराई। क्षितिज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उर्वशी ने खुद बताया है कि उन्हें क्या हुआ है?

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty: चार महीने में पूरी हो गई थी ‘सिंघम’ की शूटिंग, खुलासा करते हुए रोहित ने टीम को दिया श्रेय

वीडियो में उर्वशी ने कही यह बात

उर्वशी ढोलकिया ने कहा, ‘मुझे दिसंबर 2023 की शुरुआत में पता चला की मेरी गर्दन में ट्यूमर है, जिसके बाद मुझे सर्जरी करानी पड़ी। मेरी सर्जरी सफल रही है और अब मुझे डॉक्टर ने 15 से 20 दिनों के आराम की सलाह दी है।’ उनके बेटे क्षितिज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ’

उर्वशी का वर्कफ्रंट

उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही में डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया था। शो में उनकी जोड़ी कोरियोग्राफर वैभव घुगे के साथ बनाई गई थी। उर्वशी ने ‘देख भाई देख’, ‘घर एक मंदिर’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘मेहंदी तेरे नाम की’ और ‘कहीं तो होगा’ जैसे कई शो में अभिनय किया है। अभिनेत्री हाल ही में एकता कपूर के ‘नागिन 6’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने उर्वशी कटारिया का किरदार निभाया था। वे 2013 में लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ की विजेता भी बनीं।

यह भी पढ़ें: Salaar: ‘सलार’ अब लैटिन अमेरिका में धमाल मचाने को तैयार, इस दिन होगी स्पेनिश में रिलीज

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here