[ad_1]
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है. पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में शुक्रवार (05 जनवरी) से मुंबई और बिहार (Bihar vs Mumbai) के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है. बिहार की टीम को देख खेल प्रेमियों के बीच उत्साह काफी ज्यादा है. पहले ही मैच में बिहार की टीम का सामना अजिंक्य रहाणे वाली मुंबई से हुआ. लेकिन यह दिग्गज इस मैच का हिस्सा नहीं है. पहले मैच में ही बिहार ने मुंबई की हालत खराब कर रखी है.
बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन के खेल में 235 रन पर मुंबई की टीम ने अपने 9 विकेट गंवा दिए. बिहार की ओर से बेशक शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. मुंबई की ओर से ओपनिंग करने उतरे जय बिस्टा 2 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा भूपेन ललवानी और सुवेद पारकर के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली. लेकिन दोनों ही बल्लेबाज क्रमश: 65 और 50 रन बनाकर आउट हो गए.
भारत के लिए अगली सीरीज नहीं खेलेंगे केपटाउन टेस्ट के 2 हीरो, मिल सकता है रेस्ट
5 दिग्गज आज उतर रहे मैदान पर, अच्छा खेले तो बढ़ेगा चयनकर्ताओं का सिरदर्द
इसके बाद शिवम दुबे और तानुष कोटियान ने पारी संभाली. शिवम दुबे ने 41 बनाए बनाए और कोटियान ने 50 रनों की पारी खेली. बिहार के तेज गेंदबाज वीर प्रताप सिंह कुल 4 विकेट अपने नाम किए. शाकिब उल गनी ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा हिमांशु सिंह ने 2 और आशुतोष अमन ने 1 विकेट लिए. बिहार ने अगर शानदार गेंदबाजी जारी रखी तो वह टूर्नामेंट में काफी आगे जा सकते हैं. उन्हें बल्ले से भी कमाल का परफॉर्म करना होगा.
.
Tags: Cricket news, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 5, 2024, 16:36 IST
[ad_2]
Source link