Home Breaking News Haridwar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रखी पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला, सनातन धर्म को लेकर कहीं ये बातें

Haridwar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रखी पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला, सनातन धर्म को लेकर कहीं ये बातें

0
Haridwar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रखी पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला, सनातन धर्म को लेकर कहीं ये बातें

[ad_1]

Defense Minister Rajnath Singh in Haridwar today foundation stone program of Patanjali Gurukulam

हरिद्वार पहुंचे राजनाथ सिंह
– फोटो : amar ujala

विस्तार


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार में पतंजलि गुरूकुलम् एवं आचार्यकुलम् शिलान्यास’ समारोह में पहुंचे। उन्होंने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने संबोधन में कहा कि हमारे देश में जो सिख धर्म है, वह शिष्य शब्द से ही निर्मित है। भारत में कई सारे ऐसे धर्म और संप्रदाय हैं, जो गुरुवाणी के आधार पर ही कायम है। यदि भारतीय संस्कृति जीवित है और यह सनातन बनी हुई है, तो इसकी जीवंतता को बनाए रखने में इस देश के गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश के गुरुकुल आगे आए। उन्होंने कहा कि संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है। दुनिया के कई विद्वानों ने प्रकृति और सृष्टि को समझने के लिए संस्कृत का ही अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत का अहम स्थान है। योग दर्शन भी महर्षि पतंजलि ने संस्कृत में ही लिखा था। उन्होंने संस्कृत पढ़ने लिखने और बोलने वालों की कम होती संख्या को लेकर चिंता जताई।

कहा कि देवभाषा की यह स्थिति देखकर मन में पीड़ा होती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव वेद और योग को सरलता से जनमानस तक पहुंचा रहे हैं इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। गुरु शिष्य परंपरा पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि गुरुओं के नाम पर ही सनातन की पहचान है। सभी धर्म में मतभेद हो सकता है लेकिन गुरु को सभी ने स्वीकार किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here