Home Breaking News Punjab Weather: पंजाब में कोहरे के बीच 10 डिग्री तक गिरा दिन का पारा, सेहत विभाग की सलाह- जरूरी हो तभी घर से निकलें

Punjab Weather: पंजाब में कोहरे के बीच 10 डिग्री तक गिरा दिन का पारा, सेहत विभाग की सलाह- जरूरी हो तभी घर से निकलें

0
Punjab Weather: पंजाब में कोहरे के बीच 10 डिग्री तक गिरा दिन का पारा, सेहत विभाग की सलाह- जरूरी हो तभी घर से निकलें

[ad_1]

Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issues warning of dense fog in Punjab

Punjab Weather News:
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


पंजाब में शीतलहर व घने कोहरे का कहर जारी है। कई दिनों से धूप न निकलने के कारण शुक्रवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में दिन का पारा सामान्य से 10.3 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। शुक्रवार को पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिन में बठिंडा का तापमान राज्य में सबसे कम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10.3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया, जबकि रात को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के बीच सरकार ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। आंगनबाड़ी वर्करों को तीन से छह साल के बच्चों को छुट्टी के दौरान घर तक राशन पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार क्षेत्र में 10 जनवरी तक धूप नहीं निकलने के आसार हैं, ऐसे में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सेहत विभाग ने ठंड को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकला जाए। साथ ही संतुलित खुराक का सेवन करें। शीतलहर से बचने के लिए तीन परतों में गर्म कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहें। हादसों से बचने के लिए गैरजरूरी यात्राओं से भी बचने की सलाह दी गई है।

हरियाणा: कोल्ड डे से ठिठुरे लोग, आठ से होगा बदलाव

हरियाणा में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति रही, जिससे लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आठ जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा, जिससे ठंड में भी थोड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और कोल्ड डे की स्थिति रही। इस दौरान प्रदेश में दिन के तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 10 जनवरी तक प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी।

 

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
गुरदासपुर 4.5
अमृतसर 6.6
पटियाला 6.3
बठिंडा 6.0
पठानकोट 6.8

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here