Home Sports Rohit Sharma: मैं क्रिकेट शेड्यूल का फैसला नहीं कर सकता.. रोहित ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ रहने के बाद क्यों कही ऐसी बात?

Rohit Sharma: मैं क्रिकेट शेड्यूल का फैसला नहीं कर सकता.. रोहित ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ रहने के बाद क्यों कही ऐसी बात?

0
Rohit Sharma: मैं क्रिकेट शेड्यूल का फैसला नहीं कर सकता.. रोहित ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ रहने के बाद क्यों कही ऐसी बात?

[ad_1]

IND vs SA 2nd Test, Rohit Sharma Statement: केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (NCG) में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में  भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच के बाद क्रिकेट शेड्यूल को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर कुछ फैसला नहीं कर सकते.

टेस्ट में सबसे यादगार जीत में से एक

केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को सीरीज बराबर करने वाली 7 विकेट की जीत को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ में से एक करार दिया. इसे 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में मिली ऐतिहासिक जीत के बराबर रखा. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका के 20 में से 15 विकेट झटके जिससे भारत ने 5 सेशन के अंदर मेजबानों को हरा दिया. भारत को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हार मिली थी.

कहीं और मिली जीत से तुलना मुश्किल

टेस्ट इतिहास के सबसे छोटे मैच के खत्म होने के बाद रोहित ने कहा, ‘ये हमारी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट जीत में से एक है. हम यहां कभी नहीं जीते थे. हमारी सभी जीत के साथ सबसे ऊपर है.’ रोहित किसी अन्य टेस्ट की जीत से इसकी तुलना नहीं करना चाहते लेकिन उन्हें लगता है कि ब्रिसबेन में मिली जीत भी इतनी ही महत्वपूर्ण थी क्योंकि 33 साल में ऑस्ट्रेलिया को दौरा करने वाली टीम वहां नहीं हरा सकी थी. रोहित ने कहा, ‘कहीं और मिली टेस्ट जीत से तुलना करना मुश्किल है. इन टेस्ट को रैंकिंग देना मुश्किल है. हर टेस्ट मैच की अपनी अहमियत होती है. मुझे लगता है कि गाबा में आस्ट्रेलिया पिछली बार 1988 में हारा था.तो यह उनका गढ़ बन गया था और हमने जिस तरह से टेस्ट जीता, वह महत्वपूर्ण था.’

‘क्रिकेट शेड्यूल पर कुछ नहीं कर सकता’

कप्तान रोहित ने कहा, ‘आप टेस्ट को रैंक नहीं कर सकते. हालांकि ये जीत ऊपर ही होगी जो दिखाता है कि यह कितना महत्वपूर्ण स्थल है और यह आकर जीतने का श्रेय टीम को जाता है.’ रोहित ने हालांकि घुमा-फिराकर कहा कि वह तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलना पंसद करेंगे लेकिन इस ड्रॉ को 2024 की अच्छी शुरुआत कहेंगे. उनसे जब पूछा गया कि क्या तीन मैच की टेस्ट सीरीज आदर्श होती तो कप्तान ने कहा, ‘ये हमारे हाथ में नहीं है. मैं मैच के शेड्यूल का फैसला नहीं कर सकता, मैं कुछ और ही करूंगा. जो है, वही खेलना है. हमें ये सीरीज खेलने पर गर्व है.’

युवा टीम के लिए गर्व का पल

रोहित ने आगे कहा, ‘हमने पहला मैच गंवा दिया, वे अच्छा खेले. हम यहां जीते, हम अच्छा खेले. हम केपटाउन में कभी नहीं जीते थे तो इस युवा टीम के लिए यह गर्व का पल है. इस सीरीज से हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा.’ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका (WTC Points Table) में शीर्ष पर पहुंच गया है. रोहित ने कहा कि धीमी ओवर गति से अंक गंवाने के बाद इस मैच को जीतना महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा, ‘टेस्ट मैच जीतना महत्वपूर्ण है. नए साल की ये शुरुआत अच्छी है. हमने ओवर गति के कारण कुछ अंक गंवा दिए थे, इसलिए ये जीत महत्वपूर्ण थी.’ (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here