Home Sports T20 World cup में रोहित शर्मा होंगे भारत के कप्तान, ICC के पोस्ट से हंगामा

T20 World cup में रोहित शर्मा होंगे भारत के कप्तान, ICC के पोस्ट से हंगामा

0
T20 World cup में रोहित शर्मा होंगे भारत के कप्तान, ICC के पोस्ट से हंगामा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारी में जुटी हुई है. टीम इंडिया को हाल में भारत में खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान रोहित शर्मा के एक बार फिर से टीम की कमान दिए जाने की बात सामने आई है. आईसीसी ने शुक्रवार को इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के शेड्यूल को जारी किया. इसके सामने आने के बाद से ही रोहित शर्मा के कप्तानी करने की बात पक्की होती नजर आ रही है.

शुक्रवार 5 जनवरी को वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी किया गया. टूर्नामेंट का आगाज 4 जून से होने वाला है और फाइनल मुकाबला इसी महीने की 30 तारीख को खेला जाना है. आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया साइट पर जो शेड्यूल जारी किया है उससे भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में कप्तान कौन होगा इस पर सो पर्दा हटता नजर आ रहा है.



रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी ?
आईसीसी ने टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी करने के साथ अपने सोशल साइट पर टूर्नामेंट में उतरने वाली सभी टीमों के कप्तान की तस्वीर लगाई है. इन तस्वीरों में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर है. पाकिस्तान की टीम के टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी को आईसीसी ने इस लिस्ट में जगह दी है.

लंबे समय से रोहित नहीं खेले टी20
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल में मुकाबला खेला था. तब से अब तक वह भारत की तरफ से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. दो साल के बाद उनके फिर से टीम की कप्तानी करने की उम्मीद की जा रही है.

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, T20 World Cup



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here