Home Sports T20 World Cup 2024 में कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, शेड्यूल आया सामने

T20 World Cup 2024 में कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, शेड्यूल आया सामने

0
T20 World Cup 2024 में कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, शेड्यूल आया सामने

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबलों की तारीख का इंतजार हर किसी को था. खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच कब होंगे यह सबको जानना था. इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आ गया है और इसी के साथ टीम इंडिया के पाक टीम से होने वाली टक्कर की तारीख भी सामने आ गई. 4 जून को विश्व कप की शुरुआत होगी और 30 जून के फाइनल मुकाबला खेला जाना है.

टी20 विश्व कप 2024 में खेले जाने वाले सभी मुकाबलों के ग्रुप और मैच की तारीख सामने आ गई है. ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए की टीम होगी. ग्रुप बी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान की टीमें होंगी. ग्रुप सी की बात करें तो न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, यूगांडा और पपुआ न्यू गिनिया होगी. ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स के साथ नेपाल की टीम को रखा गया है.



आईसीसी टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार हासिल करने वाले स्टार स्पोर्ट्स ने इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम को जारी किया. शुक्रवार शाम इस विश्व कप में खेले जाने वाले सभी मैच का शेड्यूल जारी किया गया और इसपर चर्चा करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर मौजूद थे.

भारत के विश्व कप मुकाबलों का शेड्यूल
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलने उतरेगी. इसके बाद वो मुकाबला खेला जाएगा जिसका हर किसी को इंतजार है. भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मैच खेला जाना है. 12 तारीख को भारत और यूएसए के बीच मैच होगा जबकि आखिरी लीग मैच 15 जून को भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ खेलने उतरेगी.

भारत बनाम आयरलैंड 5 जून
भारत बनाम पाकिस्तान 9 जून
भारत बनाम USA 12 जून
भारत बनाम कनाडा 15 जून

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here