[ad_1]
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी (Ranji trophy) की शुरुआत हो चुकी है. देश के कई हिस्से में इसके मुकाबले खेले जा रहे हैं. बिहार की टीम अपना पहला मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेल रही है. मैच से पहले 12 साल का एक क्रिकेटर लोगों के बीच काफी चर्चा में था, लेकिन डेब्यू मैच में उनका बल्ला नहीं चला. दरअसल हम बात कर रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के बारे में. जिनकी उम्र महज 12 साल 284 दिन है.
वैभव सूर्यवंशी मुंबई के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे थे. लेकिन पहले मुकाबले में वह बुरी तरह फ्लॉप हुए. वह 28 गेंदों में 19 रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 67.86 का रहा. अपनी पारी में उन्होंने कुल 4 चौके मारे. शिवम दुबे ने उनका विकेट चटकाया. हालांकि, भविष्य में वैभव से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने महज 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्हें मनीष ओझा नाम के पूर्व रणजी क्रिकेटर ने ट्रेनिंग दी थी. वैभव ने चैलेंजर ट्रॉफी के पिछले सीजन में तीन दोहरा शतक भी लगाए थे.
सचिन से भी हुई तुलना
जैसा कि हम जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुंबई के लिए 15 साल की उम्र में खेला था. लेकिन वैभव ने सचिन से भी कम उम्र में फर्स्ट क्लास मैच में डेब्यू कर लिया है. फैंस को जब यह बात पता चली थी तो वह वैभव की तुलना महान बल्लेबाज सचिन से भी करने लगे थे.
बिहार टीम की हालत खराब
बिहार ने पहले दिन जिस तरह से अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. वह बल्ले से उस तरह का कमाल नहीं दिखा सके. बिहार अब तक 32 ओवर खत्म होने तक 6 विकेट गंवा चुका है. वैभव सूर्यवंशी समेत श्रमण निगरोध, बाबुल कुमार, शाकिब उल गनी, विपिन सौरव, सचिन कुमार सिंह जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए.
.
Tags: Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 6, 2024, 16:02 IST
[ad_2]
Source link