[ad_1]

मनोज बाजपेयी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘किलर सूप’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा भी दिखाई देंगी। पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर कई खुलासे किए।
14 साल से डिनर नहीं किया
मनोज बाजपेयी अपने हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपना एक शर्टलेस फोटो भी साझा किया था। उस फोटो में लोग मनोज बाजपेयी के एब्स को देखकर हैरान रह गए थे। अभिनेता ने खुद अपनी फिटनेस का राज खोलते हुए बताया कि उन्होंने पिछले 14 साल से रात को खाना नहीं खाया है। मनोज बाजपेयी का मानना है, ‘भोजन ही हमारा सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु भी है। मैंने रात को भोजन करना बंद कर दिया है और दिन में काफी संतुलित भोजन लेता हूं। मेरी फिटनेस में इसका बहुत बड़ा योगदान है।’
दादाजी के रूटीन को फॉलो करते हैं अभिनेता
मनोज ने आगे कहा, ‘मैंने अपने दादा जी को हमेशा दुबला-पतला और फिट ही देखा था। मैंने सोचा क्यों न फिट रहने के लिए मैं भी वही करूं जो दादा जी करते थे। मैंने भी तय किया कि उन्हीं की तरह रात को खाना नहीं खाऊंगा और परिणाम सबके सामने है।’ मनोज बाजपेयी के लिए शारीरिक फिटनेस जितना जरूरी है उतना ही जरूरी मानसिक स्वास्थ्य भी है। मनोज का मानना है कि शरीर के किसी अंग का फिट होना नहीं, बल्कि समूचे शरीर का फिट रहना मायने रखता है।
आलिया ने किया सासू मां नीतू को इग्नोर, वायरल हुआ वीडियो
मनोज का वर्कफ्रंट
अभिनेता मनोज बाजपेयी की नई वेब सीरीज ‘किलर सूप’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में पहली बार मनोज बाजपेयी तीन अलग-अलग किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। अभिनेता ने खुद ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया था।
[ad_2]
Source link