[ad_1]

AIUDF chief and MP Badruddin Ajmal
– फोटो : एएनआई
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही भारत न्याय यात्रा करने जा रहे हैं। उनकी यात्रा पर हर कोई निशाना साध रहा है। इस बीच, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस पर कई सवालों के बौछार कर दिए।
असम के बारपेटा में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ‘कांग्रेस सरकार ने कहा था कि हम यह करेंगे, हम यह देंगे… आदि। डिटेंशन कैंप किसने बनाया? डी-वोटर मुद्दा किसने उठाया? एनआरसी की समस्या किसने पैदा की?’ उन्होंने कहा कि यह सब तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने किया। इससे पहले, प्रफुल्ल महंत के नेतृत्व वाली सरकार ने एक लाख डी-वोटर बनाए, लेकिन तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने एक साल के भीतर पांच लाख डी-वोटर बनाए।
इससे पहले, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने राहुल गांधी पर हमला कर कहा था कि उनकी भारत न्याय यात्रा के बाद भी लोग कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी नेहरू परिवार के पुत्र हैं।जब भी वह कहीं जाते हैं तो लोग उन्हें देखने के लिए आते हैं, लोग राहुल गांधी को हीरो की तरह देखेंगे, लेकिन उन्हें या कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। उनकी इस यात्रा से कोई फायदा नहीं होगा।’
[ad_2]
Source link