Home Breaking News Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: दून में आज से देश के नामचीन ज्योतिषियों का महाकुंभ, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: दून में आज से देश के नामचीन ज्योतिषियों का महाकुंभ, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

0
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: दून में आज से देश के नामचीन ज्योतिषियों का महाकुंभ, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

[ad_1]

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 in Dehradun today Two days Free consultation

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2024
– फोटो : amar ujala

विस्तार


राजधानी में दो दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का रविवार को आगाज होने जा रहा है। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे। महाकुंभ में देश के नामचीन ज्योतिषी निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आपके पास कुंडली नहीं है तो मौके पर ही यह सुविधा भी मिलेगी।

छठे ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन इस वर्ष भी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में ही किया जाएगा। यहां आप अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। वास्तु संबंधी परामर्श के लिए घर का नक्शा लेकर आना होगा। महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही आम लोगों के लिए निशुल्क परामर्श सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान हस्तरेखा, कुंडली विशेषज्ञ, टैरो कार्ड रीडर, न्यूमैरोलॉजी, हस्ताक्षर के साथ ही वास्तु के विशेषज्ञ परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें…Haridwar: रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कभी नहीं बनाते मंदिर, बोले सीएम धामी- जल्द लागू करेंगे समान आचार संहिता

ये ज्योतिषी होंगे

लाल किताब के विशेषज्ञ आचार्य जीडी वशिष्ठ, पंडित केए दूबे पद्मेश, आचार्य इंदु प्रकाश, पंडित अजय भांबी, आचार्य डॉ. वाई राखी, पंडित पुरुषोत्तम गौड़, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, आचार्य आनंद, हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लेखराज शर्मा, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा, हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, विभा शर्मा, अवधेश पांडे, आचार्य सिमरन समेत देश के नामी ज्योतिषी होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here