Home Breaking News Bengal: ED की टीम पर हुए हमले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज, अधीर रंजन बोले- क्या कर लेगी एजेंसी, वो तो खुद बेवकूफ

Bengal: ED की टीम पर हुए हमले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज, अधीर रंजन बोले- क्या कर लेगी एजेंसी, वो तो खुद बेवकूफ

0
Bengal: ED की टीम पर हुए हमले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज, अधीर रंजन बोले- क्या कर लेगी एजेंसी, वो तो खुद बेवकूफ

[ad_1]

Political rhetoric has intensified over the attacks on the ED team in West Bengal

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पश्चिम बंगाल के संदेशखली में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की एक टीम पर भीड़ ने हमला किया था, इस दौरान वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना के बाद से राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। ईडी की टीम पर हुए हमले पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। केंट्रीय एजेंसियों को कई राज्यों में इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। मुझे लगता है कि यह कोई नई बात नहीं हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए उन्होंने भाजपा जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है और देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने वाली हैं। 

ईडी और राज्य सरकार पर बिफरे अधीर रंजन चौधरी

ईडी की टीम पर हमले के बाद टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ईडी क्या करेगा। ईडी खुद बेवकूफ है। भाजपा या ईडी, सीबीआई को बड़े-बड़े दावे नहीं करने चाहिए। रोहिंग्याओं के बारे में भाजपा चिल्लाती रहती है, लेकिन इतने समय तक वे कहां थे, तब गृह मंत्रालय कहां था। अब मामला सुर्खियों में है तो उन्होंने ध्रुवीकरण की राजनीति शुरु कर दी हैं। टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में मौजूद सत्तारूढ़ दल ही आरोपी को संरक्षण देगा। राज्य में सत्तारूढ़ दल पार्टी में अनके लोगों को बचाने का काम करता है। लुक आउट सर्कुलर का क्या उपयोग है।

गरीबों से जुड़ें करोडो़ं रुपयों को लूटा गया- रविशंकर

इसी बीच, पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्य पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आखिर क्यों नहीं की। यह प्रवर्तन निदेशालय पर जानलेवा हमला था। टीएमसी के एक मंत्री ने करोड़ों रुपयों को बर्बाद किया है, जिनका इस्तेमाल गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए किया जाना था। क्या अब तक किसी भ्रष्टाचारी को अदालत ने राहत दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास इसका कोई जवाब नहीं हैं। 

 

पंचायत चुनावों के नतीजों ने TMC का किया सफाया- सुवेंदु

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी भ्रष्टाचारियों, चरमपंथियों, तुष्टीकरण, चोरों की पार्टी हैं। नंदीग्राम के लोग उन्हें जल्द जवाब देंगे। पंचायत चुनावों में भाजपा ने 11 ग्राम पंचायत सीटें जीतीं हैं। यहां टीएमसी का सफाया हो गया हैं। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here