[ad_1]

Model Divya Pahuja murder
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिव्या हत्या कांड में पुलिस आयुक्त के आदेश पर पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन हुआ है। इसमें डीसीपी क्राइम की ओर से सुपरविजन किया जाएगा। एसआईटी में शामिल होने वालों में एसीपी क्राइम, सीआईए सेक्टर 17 के प्रभारी व थाना प्रभारी सेक्टर 14 को शामिल किया गया है। दूसरी ओर 72 घंटे से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अभी तक दिव्या के शव का सुराग नहीं लगा है।
दिव्या हत्याकांड में फरार चल रहे बलराज गिल और रवि की तलाश में एसआईटी की ओर गठित टीम छापामारी कर रही है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि दोनों बदमाशों का मोबाइल पटियाला के पास बंद हुआ है।
उसके मोबाइल डिटेल व होटल संचालक की ओर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम छापा मार रही है। पुलिस की टीम ने होटल मालिक अभिजीत की निशानदेही पर दिल्ली के साउथ एक्टेंशन आवास पर छापामारी। पुलिस को वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और दिव्या का मोबाइल बरामद करना है।
पटियाला में गाड़ी अनलॉक हो गई थी। पुलिस टीम को गाड़ी में कारतूस और खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने शव को हिसार व झज्जर के रास्ते में सिरसा के पास घग्गर नदी में फेंका होगा। उसी रास्ते से उन्होंने पंजाब की सीमा में प्रवेश किया है।
[ad_2]
Source link