Home Sports Video: एक ही तो दिल है किंग, कितनी बार जीतोगे, विराट कोहली के इस एक्ट पर फिदा हुए फैंस

Video: एक ही तो दिल है किंग, कितनी बार जीतोगे, विराट कोहली के इस एक्ट पर फिदा हुए फैंस

0
Video: एक ही तो दिल है किंग, कितनी बार जीतोगे, विराट कोहली के इस एक्ट पर फिदा हुए फैंस

[ad_1]

Virat Kohli Video: विराट कोहली ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि आखिर क्यों वह करोड़ों-अरबों फैंस के फेवरेट क्रिकेटर हैं. विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विराट कोहली इस वीडियो में कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है. बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की है.     
भारत ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 7 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया है.

विराट कोहली के इस एक्ट पर फिदा हुए फैंस  

केपटाउन में टीम इंडिया ने मैच जीतकर टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की है. भारतीय टीम इसी के साथ ही केपटाउन में कोई टेस्ट मैच जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई है. इस मैच के दौरान साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने डीन एल्गर का विकेट चटकाया तो विराट कोहली ने दर्शकों और अपने साथी खिलाड़ियों को जश्न मनाने से रोक दिया. विराट कोहली ने मुकेश कुमार की गेंद पर खुद डीन एल्गर का कैच लपका था, लेकिन उन्होंने इस दौरान कोई सेलिब्रेशन नहीं किया.

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

विराट कोहली ने डीन एल्गर का कैच लपकने के बावजूद कोई जश्न नहीं मनाया और झुककर उनको सम्मान के साथ विदा किया. विराट कोहली ने इस दौरान डीन एल्गर को गले भी लगाया. विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विराट कोहली के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक ही तो दिल है किंग, कितनी बार जीतोगे. एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘विराट कोहली हमेशा सबकी इज्जत करते हैं.’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘यही हमारे भारत की महानता है.’ 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here