Home Sports अश्विन का माइकल वॉन को मुंहतोड़ जवाब, टीम इंडिया पर किया था कॉमेंट

अश्विन का माइकल वॉन को मुंहतोड़ जवाब, टीम इंडिया पर किया था कॉमेंट

0
अश्विन का माइकल वॉन को मुंहतोड़ जवाब, टीम इंडिया पर किया था कॉमेंट

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को मुंहतोड़ जवाब दिया है. वॉन ने हाल में भारतीय टीम को लेकर टिप्पणी की थी. वॉन ने हाल में कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के पास जितने संसाधन हैं उसे देखते हुए उसको विशेषकर आईसीसी की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था. अश्विन ने वॉन की भारत को ‘अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली टीम’की टिप्पणी खारिज करते हुए कहा कि भारतीय टीम समकालीन क्रिकेट में विदेशों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल है.

आर अश्विन (R Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,‘माइकल वान (Michael Vaughan) ने हाल में बयान दिया था कि भारतीय टीम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है. यह सही है कि हमने पिछले कुछ समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और हम खुद को इस खेल की महाशक्ति मानते हैं। लेकिन यह सिक्के का एक पहलू है.’ इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

टीम इंडिया से बाहर होते ही भारतीय दिग्गज ने काटा बवाल, ठोकी डबल सेंचुरी, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पेश की दावेदारी

रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्यों टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए? 3 प्वॉइंट में समझिए

‘सच कहूं तो इस पर मुझे हंसी आई’
बकौल अश्विन,‘वर्तमान समय में हमारी टीम विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है. हमने इस बीच कई बेहतरीन नतीजे दिए हैं. वॉन की टिप्पणी के बाद हमारे देश के ही कई विशेषज्ञ इस पर चर्चा करने लग गए थे कि क्या भारत अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम है. सच कहूं तो इस पर मुझे हंसी आई.’अश्विन ने इस संदर्भ में हाल में दक्षिण अफ्रीका में समाप्त हुई टेस्ट का उदाहरण दिया जिसमें भारत पहला टेस्ट मैच हारने के बाद दूसरे मैच में शानदार वापसी करने में सफल रहा था।

‘मैं इसे तहेदिल से स्वीकार करता हूं लेकिन…’
अश्विन ने कहा, ‘अच्छी मानसिक दृढ़ता और मानसिक कौशल रखने वाली क्रिकेट टीम किसी भी स्थिति में वापसी कर सकती है और इस भारतीय टीम ने समय-समय पर इसे साबित किया है. हां, हमने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल गंवाए हैं. मैं इसे तहेदिल से स्वीकार करता हूं लेकिन जहां तक टेस्ट सीरीज की बात है तो उसमें हमेशा वापसी की संभावना बनी रहती है.’ माइकल वॉन ने पहली बार टीम इंडिया पर ऐसी टिप्पी नहीं की है बल्कि वह खबरों में बने रहने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ कहते रहते हैं.

Tags: England, Michael vaughan, R ashwin, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here