Home Breaking News पंकज ने शुरुआती दिनों में राम गोपाल का खटखटाया था दरवाजा, बोले- गुंडा बन बनाना चाहता था पहचान

पंकज ने शुरुआती दिनों में राम गोपाल का खटखटाया था दरवाजा, बोले- गुंडा बन बनाना चाहता था पहचान

0
पंकज ने शुरुआती दिनों में राम गोपाल का खटखटाया था दरवाजा, बोले- गुंडा बन बनाना चाहता था पहचान

[ad_1]

Pankaj Tripathi recalls these day he wanted to make a name by becoming a goon in Ram Gopal film

पंकज त्रिपाठी
– फोटो : social media

अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने उन दिनों को याद किया, जब वे मुंबई में नए थे और राम गोपाल वर्मा की फिल्म में एक गुंडे की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी। 

शुरुआती दिनों में राम का खटखटाया दरवाजा 

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब वे मुंबई में नए थे और काम की तलाश में थे, तो उन्होंने ‘सत्या’ निर्देशक के दरवाजे खटखटाए। पंकज ने उनकी फिल्म में एक गुंडे की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहे। अभिनेता ने कहा, ‘एक बार जब मैं उनके ऑफिस पहुंचा, तो मैंने देखा कि वहां पहले से ही बहुत खतरनाक दिखने वाले गुंडे मौजूद थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या वे अभिनेता हैं, तो उन्होंने हां कहा। फिर मैंने उनसे पूछा कि वे इतने खतरनाक क्यों दिख रहे हैं? उन्होंने कहा, ‘राम गोपाल वर्मा खतरनाक आदमी हैं और वह कास्टिंग करते हैं।’

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: ‘एनिमल से एक वर्ग को दिक्कत, दर्शकों को नहीं’, आलोंचनाओं पर बोले रणबीर कपूर

राम ने की उनके अभिनय की प्रशंसा

अभिनेता ने अपने ऑडिशन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘एक दिन राम ने मुझे फोन किया और अपने ऑफिस बुलाया। जब मैं वहां पहुंचा, तो उन्होंने मुझसे एक बेंच पर बैठने को कहा, जिस पर चार लोग बैठ सकें। उन्होंने मुझसे किनारे पर बैठने को कहा, तो मैं किनारे पर बैठ गया। वहीं, वे सामने बैठे हुए मुझे देख रहे थे। कुछ समय बाद उन्होंने मुझे जाने के लिए कहा और फिर कभी वापस नहीं बुलाया। जब हम कुछ समय के बाद मिले, तो उन्होंने मेरी और मेरे काम की प्रशंसा की। अगर उन्होंने उस समय मुझे कास्ट किया होता, तो यह उनका भी नुकसान होता और मेरा भी।’

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट

पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता ‘मैं अटल हूं’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के जाने माने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है।

यह भी पढ़ें: Masti 4: मस्ती की चौथी किस्त के लिए साथ आएंगे रितेश-आफताब और विवेक? जानें कॉमेडी फ्रेंचाइजी पर बड़ा अपडेट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here