Home Breaking News सर्दी का प्रकोप: शिमला और श्रीनगर से ठंडा रहा चंडीगढ़, 14 तक स्कूल बंद, कई फ्लाइट लेट और क्रिकेट मैच रद्द

सर्दी का प्रकोप: शिमला और श्रीनगर से ठंडा रहा चंडीगढ़, 14 तक स्कूल बंद, कई फ्लाइट लेट और क्रिकेट मैच रद्द

0
सर्दी का प्रकोप: शिमला और श्रीनगर से ठंडा रहा चंडीगढ़, 14 तक स्कूल बंद, कई फ्लाइट लेट और क्रिकेट मैच रद्द

[ad_1]

Mausam Ki Jankari Chandigarh remained colder than Shimla and Srinagar schools closed till 14 January

सर्दी का सितम

विस्तार


शहर में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंडी हवा ने शहर को शिमला और श्रीनगर से भी सर्द बना दिया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शिमला का अधिकतम पारा 14.8 डिग्री और श्रीनगर का 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का कहर इस कदर बढ़ गया है कि शिक्षा विभाग ने 14 तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। घने कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स रद्द हुई हैं और रणजी ट्रॉफी का मैच भी रद्द करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में सर्दी ज्यादा महसूस होने का मुख्य कारण अधिकतम तापमान में गिरावट है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सुबह के समय कोहरा भी बहुत ज्यादा था। शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। आवाजाही भी सामान्य से कम रही। पूरे दिन सूरज नहीं निकला और शाम को ठंडी हवा चली, जिसने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

आज ‘कोल्ड डे’ की घोषणा, कोहरे बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम विभाग ने सोमवार को चंडीगढ़ में ‘कोल्ड डे’ की घोषणा की है। इसके अनुसार शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है और धूप निकलने की भी संभावना कम है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here