Home World Bangladesh Election 2024: भारत की मित्र शेख हसीना चौथी बार बनेंगी बांग्लादेश की पीएम? गोपालगंज सीट पर हासिल की जीत

Bangladesh Election 2024: भारत की मित्र शेख हसीना चौथी बार बनेंगी बांग्लादेश की पीएम? गोपालगंज सीट पर हासिल की जीत

0
Bangladesh Election 2024: भारत की मित्र शेख हसीना चौथी बार बनेंगी बांग्लादेश की पीएम? गोपालगंज सीट पर हासिल की जीत

[ad_1]

Sheikh Hasina wins Gopalganj Seat: बांग्लादेश में रविवार को संसद चुनाव के लिए वोट डाले गए. मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चुनावों के बहिष्कार और छिटपुट हिंसा के मामलों के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने शानदार जीत दर्ज की. वे गोपालगंज- 3 संसदीय सीट पर फिर से विजयी रही. बीडी न्यूज24 की खबर के मुताबिक शेक हसीना (76) को चुनाव में 249,965 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजाम उद्दीन लश्कर को महज 469 वोट ही मिले. गोपालगंज उपायुक्त एवं चुनाव अधिकारी काजी महबुबूल आलम ने नतीजे की घोषणा की. 

8वीं बार हासिल की जीत

रिपोर्ट के मुताबिक शेख हसीना की यह चुनाव में आठवीं जीत रही है. उन्होंने वर्ष 1986 में पहली बार गोपालगंज-3 सीट पर जीत हासिल की थी. उसके बाद से वे लगातार इस सीट पर चुनाव जीतती रही हैं. शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश में सरकार बनाने वाली हैं. हसीना 2009 से बांग्लादेश में शासन कर रही हैं. अब तक के रूझानों के अनुसार, अवामी लीग के उम्मीदवार ज्यादातार सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं और उनके जीतने की मजबूत संभावना है.

299 सीटों के लिए डाले गए वोट

बताते चलें कि बांग्लादेश में रविवार को 42 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए. चुनाव में करीब 11.96 करोड़ वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. बांग्लादेश की संसद में कुल 300 सीटें हैं लेकिन रविवार को केवल 299 सीटों के लिए वोटिंग हुई, जबकि एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से वहां मतदान टाल दिया गया. 

बीएनपी ने किया था चुनावों का बहिष्कार

विवादों के बीच बांग्लादेश में हो रहे इन चुनावों का मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी ने बहिष्कार कर रखा है. हालांकि 27 अन्य दलों के 1500 से ज्यादा उम्मीदवार इन चुनाव में ताल ठोंक रहे थे. उनके साथ ही 436 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव में खड़े थे. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की देशभर में तैनाती कर रखी थी. चुनावों की निष्पक्षता देखने के लिए भारत समेत दुनियाभर के 100 से ज्यादा पर्यवेक्षक बांग्लादेश पहुंचे हुए हैं. 

हसीना की फिर सरकार बनने की उम्मीद

बांग्लादेश में रविवार शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी. इसके तुरंत बाद वहां पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई. जिसमें शेख हसीना गोपालगंज-3 संसदीय सीट से निर्वाचित घोषित कर दी गईं. वहां पर कंप्लीट चुनाव परिणाम सोमवार सुबह तक आने की उम्मीद है. बांग्लादेश में वर्ष 2018 के आम चुनाव में करीब 80 फीसदी वोटिंग हुई थी. 

(एजेंसी इनपुट भाषा) 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here