Home Sports BCCI के पूर्व अध्यक्ष ने किया साफ, रोहित को टी20 विश्व कप में होना चाहिए कप्तान

BCCI के पूर्व अध्यक्ष ने किया साफ, रोहित को टी20 विश्व कप में होना चाहिए कप्तान

0
BCCI के पूर्व अध्यक्ष ने किया साफ, रोहित को टी20 विश्व कप में होना चाहिए कप्तान

[ad_1]

कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2024 में कप्तानी करने का मौका मिलेगा या नहीं इसको लेकर चर्चा लगातार चल रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में विराट कोहली वापसी कर पाएंगे या नहीं यह सवाल उठ रहे हैं. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रविवार को भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल करने का समर्थन किया.

इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने लगभग 14 महीनों से किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया है. दोनों ही दिग्गजों ने खुद को खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए उपलब्ध बताया है. जिससे यह देखना होगा कि उन्हें 11 जनवरी से मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चुना जाता है या नहीं.

गांगुली ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से रोहित को टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में टीम की कप्तानी करनी चाहिए. विराट कोहली को भी टीम में होना चाहिए. विराट शानदार खिलाड़ी हैं. 14 महीने बाद वापसी करने से कुछ नहीं होगा.’’

टी20 विश्व कप में 10 नवंबर को इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भारत की हार इन दोनों खिलाड़ियों का छोटे प्रारूप का अंतिम मैच था. गांगुली दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि इस युवा सलामी बल्लेबाज को भविष्य में काफी मौके मिलेंगे.

BCCI के पूर्व अध्यक्ष ने किया साफ, बोले-रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में होना चाहिए कप्तान, विराट कोहली को भी मिले जगह

यह 22 वर्षीय बल्लेबाज सेंचुरियन और केपटाउन टेस्ट की चार पारियों में केवल 50 रन ही बना सका था. गांगुली ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘वह दूसरे टेस्ट में अच्छा खेला, यह तो उसके करियर की शुरुआत है। उन्हें काफी मौके मिलेंगे.’’

सेंचुरियन में पारी और 32 रन की हार के बाद भारत ने केपटाउन में वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को अब तक के सबसे छोटे टेस्ट में सात विकेट से हराया. गांगुली ने कहा, ‘‘लोग एक मैच हारने के बाद बहुत बातें करते हैं, लेकिन भारत एक मजबूत टीम है. लेकिन देखिये वे किस तरह से खेले. उन्होंने वनडे श्रृंखला जीती जबकि टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों श्रृंखला ड्रा कराई.’’

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, Sourav Ganguly, T20 World Cup, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here