Home Breaking News Delhi Schools Closed: दिल्ली में अगले पांच दिन बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के चलते 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

Delhi Schools Closed: दिल्ली में अगले पांच दिन बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के चलते 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

0
Delhi Schools Closed: दिल्ली में अगले पांच दिन बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के चलते 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

[ad_1]

Delhi Schools Closed Schools will remain closed in Delhi for next five days holiday in schools up to 5th

दिल्ली सरकारी स्कूल
– फोटो : Atishi Facebook

विस्तार


देश की राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी। सर्दी के चलते 5वीं तक के स्कूल अगले पांच दिन बंद रहेंगे। यह जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने दी है। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने देर रात सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश वापस ले लिया था। 

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने देर रात एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश गलती से जारी किया गया था। आदेश को तत्काल वापस ले लिया गया है। इस पर निर्णय आज लिया गया है। 

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे।

 

आपको बता दें कि इन दिनों दिल्ली समेत पूरे देश में भीषण ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण दिल्ली के अधिकांश स्कूल बीते शुक्रवार-शनिवार तक बंद थे। सोमवार से फिर खुलने वाले थे। लेकिन अभी सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ है इसलिए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here