Home Breaking News Divya Pahuja: दिव्या हत्याकांड में नया खुलासा… अब सामने आया इस लड़की का नाम, मॉडल के कत्ल के बाद आई थी होटल

Divya Pahuja: दिव्या हत्याकांड में नया खुलासा… अब सामने आया इस लड़की का नाम, मॉडल के कत्ल के बाद आई थी होटल

0
Divya Pahuja: दिव्या हत्याकांड में नया खुलासा… अब सामने आया इस लड़की का नाम, मॉडल के कत्ल के बाद आई थी होटल

[ad_1]

Divya Pahuja Murder Abhijeet had called his second girlfriend to hotel girl had seen Divya dead body in room

Divya Pahuja Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



27 वर्षीय मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिव्या की हत्या करने के बाद होटल मालिक अभिजीत ने अपनी दूसरी प्रेमिका को होटल में बुलाया था। होटल में अभिजीत की दूसरी गर्लफ्रेंड ने कमरे में पड़े दिव्या पहुजा की लाश देखी थी। 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने दूसरी प्रेमिका से दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने और उसके सबूत मिटाने में मदद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया था। पुलिस अब इस युवती को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है।

मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसआईटी की एक टीम नजफगढ़ में रहने वाली युवती तक पहुंची है। छानबीन में पता चला कि युवती फूड डिलिवरी के काम से जुड़ी थी। उस दौरान उसकी अभिजीत से मुलाकात हुई थी। 

उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक ने युवती से मदद मांगी थी। पुलिस से पूछताछ में युवती ने कमरे में शव देखने की बात को स्वीकार कर लिया है। पुलिस की छानबीन के दौरान यह पता चला है कि वह साइको था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here