Home Breaking News EVM: ‘यही वजह है जो हम ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं’, जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को दिया जवाब

EVM: ‘यही वजह है जो हम ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं’, जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को दिया जवाब

0
EVM: ‘यही वजह है जो हम ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं’, जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को दिया जवाब

[ad_1]

congress jairam ramesh reply to election commission on EVM says it tells why we need audience

जयराम रमेश
– फोटो : PTI

विस्तार


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ईवीएम के मुद्दे पर चुनाव आयोग को जवाब देते हुए पत्र लिखा है। इस पत्र में कांग्रेस नेता ने लिखा कि  ’30 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की तरफ से चुनाव आयोग को भेजे पत्र पर आयोग ने जवाब दिया है। मैंने चुनाव आयोग से ईवीएम और वीवीपैट पर चर्चा और सुझाव के लिए आयोग से मिलने का वक्त मांगा था, लेकिन आयोग ने हमारी मांग को नहीं माना।’

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा किया पत्र

जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘हमारी मांग मानने के बजाय आयोग ने हमें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद FAQ के जवाब पढ़ने की सलाह दी। जब हमने कहा कि हमारे सवालों के जवाब इन FAQ से नहीं मिल रहे हैं तो आयोग ने हमारे सवालों को ही गलत बता दिया है। इससे साफ पता चलता है कि हम क्यों ईवीएम और वीवीपैट पर दर्शकों के सामने चर्चा मांग कर रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट को लेकर चर्चा ना करना बेहद चिंताजनक बात है।’

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here