Home Breaking News IND T20 Squad vs AFG : टी20 में हुई रोहित शर्मा की वापसी, विराट कोहली को भी मिली जगह, देखें पूरी टीम

IND T20 Squad vs AFG : टी20 में हुई रोहित शर्मा की वापसी, विराट कोहली को भी मिली जगह, देखें पूरी टीम

0
IND T20 Squad vs AFG : टी20 में हुई रोहित शर्मा की वापसी, विराट कोहली को भी मिली जगह, देखें पूरी टीम

[ad_1]

IND Squad vs AFG T20 2024 India Squad for Afghanistan T20 Series Announced Captain Vice Captain Players List

रोहित शर्मा, विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की करीब 14 महीनों बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से न तो रोहित और न ही कोहली ने कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है। दोनों की वापसी से इतना तय माना जा रहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में ये खेलते नजर आएंगे। अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को चोट के कारण नहीं चुना गया है।

जोहान्सबर्ग में चोटिल हुए थे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार और हार्दिक दोनों के आईपीएल से वापसी की उम्मीद है। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में टी20 में भारत का नेतृत्व करने वाले सूर्यकुमार को जोहान्सबर्ग में तीसरे और अंतिम मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी। हाल ही में उनके टखने की सर्जरी हुई है और उम्मीद है कि वह कुछ महीनों में ट्रेनिंग पर लौट आएंगे।

विश्व कप में चोटिल हुए थे हार्दिक

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। चयनकर्ता चाहते होंगे कि उनकी पहली पसंद के सभी 15 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हों, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। हार्दिक नवंबर में वनडे विश्व कप के दौरान पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए हैं।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here