[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में साउथ अफ्रीका का दौरा किया, जहां उसने मेजबान टीम के साथ 3 टी20, 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया. अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन भी टीम इंडिया का हिस्सा थे. टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन ने इस दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी से मुलाकात की. मखाया एंटिनी चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके हैं. एंटिनी ने इस दौरान सीएसके फैन के लिए एक मशहूर हिंदी गाना गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीएसके दो पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन (R Ashwin) और मखाया एंटिनी (Makhaya Ntini) खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. अश्विन वीडियो में एंटिनी से कहते है कि यदि आपको सीएसके (CSK) फैन देख रहे हों तो उनके लिए आप क्या मैसेज देना चाहेंगे इसपर साउथ अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने हिंदी क्लासिकल सॉन्ग गाने की कोशिश की . एंटिनी वीडियो में यहा गाना गा रहे हैं. ‘कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है.’ एंटिनी के इतना गाना गाते ही दोनों खिलाड़ी ठहाके मारकर हंसने लग जाते हैं.
रविचंद्रन अश्विन का माइकल वॉन को मुंहतोड़ जवाब, टीम इंडिया पर किया था कॉमेंट
Makhaya Ntini singing “kabhi kabhi mere dil me khayal aata hai” was really not on my 2024 bingo listpic.twitter.com/hwjbvbsmis
— Shayarcaster (@shayarcaster) January 6, 2024
अश्विन और एंटिनी आईपीएल में साथ साथ खेले
आर अश्विन और मखाया एंटिनी ने साल 2008 के आईपीएल में एक साथ खेले. एंटिनी ने आईपीएल के पहले एडिशन में 9 मैचों में 7 विकेट लिए थे . तब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी. खिताबी मुकाबले में सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
भारत ने की टेस्ट सीरीज बराबर
साउथ अफ्रीका में भारत ने केपटाउन टेस्ट मैच जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की. हालांकि भारत का 31 साल से साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना फिर अधूरा रह गया. रोहित शर्मा ने इस दौरान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की जिनकी अगुआई में टीम इंडिया ने 2011 में साउथ अफ्रीका में जाकर टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई थी.
.
Tags: Chennai super kings, Csk, Ind vs sa, R ashwin
FIRST PUBLISHED : January 7, 2024, 12:39 IST
[ad_2]
Source link