Home Sports कौन होगा भारत का विकेटकीपर? तूफानी बल्लेबाज या अनुभवी खिलाड़ी

कौन होगा भारत का विकेटकीपर? तूफानी बल्लेबाज या अनुभवी खिलाड़ी

0
कौन होगा भारत का विकेटकीपर? तूफानी बल्लेबाज या अनुभवी खिलाड़ी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अफगानिस्तान की टी20 सीरीज बेहद अहम माना जा रही है. आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी. रोहित शर्मा की बतौर कप्तान टीम में 14 महीने बाद वापसी हुई है. विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं. असली माथा पच्ची विकेटकीपर को लेकर होने वाली है. चयनकर्ताओं ने ईशान किशन को टीम में जगह नहीं दी है. जिन दो खिलाड़ियों को इस भूमिका के लिए चुना है उसमें से एक अनुभवी है जबकि दूसरे ने साउथ अफ्रीका में टी20 डेब्यू किया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम विश्व कप से पहले तैयारी को आखिरी रूप देना चाहेगी. हालांकि इस सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या चोटिल हैं जबकि जसप्रीत बुमराह को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला लिया. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. ईशान किशन को बाहर रखे जाने पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. विकेटकीपर के तौर पर टीम में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को चुना गया है.

कौन होगा भारत का विकेटकीपर
टी20 सीरीज में महज 3 ही मुकाबले खेले जाने हैं. इस सीरीज के लिए विकेटकीपर की भूमिका कौन निभाएगा यह सवाल सबके मन में है. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा अनुभवी संजू सैमसन के साथ उतरना चाहेंगे या हाल में डेब्यू करने वाले जितेश शर्मा को मौका दिया जाएगा. यह सारी चीजें प्लेइंग इलेवन के संयोजन पर निर्भर करती है. जितेश 150 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं जबकि संजू का स्ट्राइक रेट 133 का है. यह रिकॉर्ड घरेलू टी20 में भी एक ऐसा ही है.

किसकी दावेदारी मजबूत
अफगानिस्तान के खिलाफ अगर विकेटकीपर के तौर पर दावेदारी की बात करें तो अनुभवी संजू सैमसन रेस में आगे नजर आते हैं. कोच और कप्तान मिडिल ऑर्डर में एक मजबूत बल्लेबाज को देखना पसंद करेंगे. जितेश शर्मा की बात करें तो वह बतौर फिनिशर खेलते हैं जो भूमिका इस वक्त रिंकू सिंह काफी अच्छे से निभा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शायद इस खिलाड़ी को अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

Tags: India vs Afghanistan, Jitesh Sharma, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here