[ad_1]
नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो चुकी है. 14 महीने बाद टीम के दो धुरंधर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है. टी20 के इस फॉर्मेट में इन दोनों ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के बाद से नहीं खेला. इसके बाद युवाओं को चयनकर्ताओं ने मौका देने का फैसला लिया था. अब इन दोनों की वापसी के बाद प्लेइंग इलेवन से कौन बाहर होगा यह देखना होगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम इसी हफ्ते खेलने उतरेगी. 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच यह मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से प्लेइंग इलेवन में बदलाव पक्का होगा. इससे पहले टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरी थी उसमें से कई खिलाड़ी नहीं हैं. सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को नहीं चुना गया है.
प्लेइंग इलेवन से कौन होगा बाहर
ओपनिंग की बात करें तो यशस्वी जायसवाल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका में पारी की शुरुआत करने वाले शुभमन गिल से बाहर बैठना होगा. विराट कोहली के प्लेइंग इलेवन में आने से निचले क्रम में खेलने वाले जितेश शर्मा को बाहर कर संजू सैमसन को मौका दिया जाना तय माना जा रहा है.
ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे को होने से तीन तेज गेंदबाज का विकल्प भारत को मिलेगा. इससे रिंकू सिंह की जगह फिनिशर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में आसानी से बनेगी. अगर तेज गेंदबाजी करने वाला ऑलराउंडर भारत के प्लेइंग इलेवन नहीं हुआ और विराट कोहली खेले तो रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.
.
Tags: India vs Afghanistan, Rohit sharma, Shubman gill, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 9, 2024, 05:26 IST
[ad_2]
Source link