Home Sports संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री, धोती-कुर्ता में खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के, विजेता टीम जाएगी अयोध्या

संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री, धोती-कुर्ता में खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के, विजेता टीम जाएगी अयोध्या

0
संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री, धोती-कुर्ता में खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के, विजेता टीम जाएगी अयोध्या

[ad_1]

विनय अग्निहोत्री/भोपाल. जेंटलमैन कहे जाने वाले क्रिकेट को चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है. इस खेल की शुरुआत अंग्रेजों ने की थी. लेकिन, भोपाल में किक्रेट का कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. दुनिया की सबसे पुरानी भाषा संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री हुई. धोती कुर्ता पहनकर खिलाड़ियों ने छक्के-चौके लगाए. दर्शक भी इस मैच को बस देखते ही रह गए.

झीलों की नगरी भोपाल के अंकुर क्रिकेट अकादमी में महर्षि मैत्री मैच टूर्नामेंट सीजन 4 का आयोजन किया गया. यह एक अनोखा क्रिकेट मैच है. इस मैच में क्रिकेट खिलाड़ी जर्सी और पैंट में नहीं, बल्कि धोती-कुर्ते में खेलते हैं. महर्षि मैत्री मैच समिति के सदस्य और मैच ऑर्गेनाइजर अखिलेश ने बताया कि महर्षि मैत्री टूर्नामेंट में प्रदेश की 12 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया है. मैच 8 से 10 ओवर का कराया जाता है, जो नॉकआउट होता है.

संस्कृत भाषा को जीवित रखने की मुहिम
टूर्नामेंट कराने के पीछे का उद्देश्य देवभाषा संस्कृत को बनाए रखना है. समिति के सदस्य इस भाषा को खेल के माध्यम से जीवित रखना चाहते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस भाषा से जुड़ें. पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज के रूप में भागवत पुराण, शिव पुराण, नारद महापुराण दिया जाता है, ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रहें. यह टूर्नामेंट आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी द्वारा स्थापित संगठन के द्वारा आयोजित कराया जा रहा है. यह संगठन देश के कुछ हिस्सों में वैदिक स्कूल और सेमिनार चलाता है.

विजेता टीम अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाएगी
फाइनल मैच में गांधीनगर संस्कृत दल बगलामुखी उपासक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए. वहीं दूसरी टीम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल की टीम ने 1 बाॅल पहले इस मुकाबले को अपने नाम किया. जीतने वाली टीम को 21,000 रुपये का पुरस्कार भी मिला. जबकि उपविजेता को 11,000 रुपये मिले. खास बात यह कि टूर्नामेंट की विजेता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम अयोध्या में रामलला के दर्शन लिए 22 जनवरी को जाएगी.

Tags: Bhopal news, Cricket news, Local18, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here