Home Breaking News BCCI: रोहित शर्मा के टी20 टीम में चुने जाने पर दो पूर्व चयनकर्ताओं ने कही बड़ी बात, कोहली का किया समर्थन

BCCI: रोहित शर्मा के टी20 टीम में चुने जाने पर दो पूर्व चयनकर्ताओं ने कही बड़ी बात, कोहली का किया समर्थन

0
BCCI: रोहित शर्मा के टी20 टीम में चुने जाने पर दो पूर्व चयनकर्ताओं ने कही बड़ी बात, कोहली का किया समर्थन

[ad_1]

Kris Srikkanth and Sarandeep Singh justified the selection of Rohit Sharma and Virat Kohli in T20 format

विराट कोहली, रोहित शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के चयन की चर्चा लगातार हो रही है। दोनों खिलाड़ियों को 13 महीने बाद टी20 टीम में शामिल किया गया है। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट चयनकर्ताओं के इस फैसले को सही बता रहे हैं तो कुछ ने आलोचना की है। भारत के दो पूर्व चयनकर्ताओं ने भी अपनी राय रखी है। कृष्णमाचारी श्रीकांत को लगता है कि रोहित अब टी20 विश्व कप में भी कप्तानी करेंगे। वहीं, सरनदीप सिंह का मानना है कि विराट कोहली और रोहित की टी20 में आवश्यकता है।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्हें लगता है कि सभी संकेत जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा के कप्तानी करने की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”सभी संकेत बताते हैं कि रोहित टी 20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने जा रहे हैं। हार्दिक पंड्या घायल हैं, सूर्यकुमार यादव भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह भी नहीं हैं। जाहिर है रोहित शर्मा कप्तान होंगे। हार्दिक को कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की पसंद है। टीम चयन से पूरी संभावना है कि रोहित शर्मा ही टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे। सबकुछ उसी ओर बढ़ रहा है।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here