[ad_1]
नई दिल्ली. क्रिकेट में ऑलराउंडर की अहमियत से हर कोई वाकिफ है. ऑलराउंडर किसी भी टीम को बैटिंग-बॉलिंग के लिहाज से संतुलन प्रदान करता है. टीम इंडिया में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) यह काम बखूबी कर रहे हैं. वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का दुर्भाग्य रहा कि टूर्नामेंट के दौरान ही वे चोटिल हो गए और नॉकआउट राउंड में उनकी कमी महसूस हुई. हार्दिक गेंद, बल्ले और यहां तक की फील्डिंग से भी किसी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं लेकिन बार-बार चोटिल होना उनके करियर के लिए बड़ी बाधा बना है. टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हार्दिक आईपीएल टीमों के भी चहेते कप्तान हैं. दो साल पहले गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे.
हार्दिक पंड्या शॉर्टर फॉर्मेट में वैल्यूएबल प्लेयर्स में से एक हैं. वे अपने खेल कौशल की बदौलत करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. क्रिकेट के बड़े ब्रांड बन चुके ‘जूनियर पंड्या’ आज भले ही कई नामी एड कंपनियों के पसंदीदा फेस हैं लेकिन इन्होंने मुफलिसी के दिन भी देखे हैं. हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने ऐसे दिन भी देखे हैं जब उन्हें मैगी खाकर गुजारा करना पड़ता था. दोनों भाई चंद रुपयों के लिए क्लब क्रिकेट खेला करते थे. भाड़े पर मैच खेलने के लिए वे रोजाना एक मैदान से दूसरे मैदान की दौड़ लगाते रहते थे. अपने मुश्किलभरे दिनों के बारे में हार्दिक बताते हैं कि उस समय मैगी 5 रुपये की मिल जाती थी और इससे पेट भी भर जाता था. ऐसे में भरपेट खाने के बजाय कम पैसे खर्च करके हमारा काम चल जाता है.
मियांदाद ने अफरीदी को कहा लालची, तो यूसुफ ने रमीज को बताया सिफारिशी क्रिकेटर..
पिता चाहते थे, दोनों बेटे टीम इंडिया के लिए खेलें
हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल टीम इंडिया के ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं. Hardik Pandya/Instagram
हार्दिक और क्रुणाल को टीम इंडिया से खेलते देखने का सपना पिता हिमांशु पंड्या का था और इसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपना शहर बदलने के साहसिक फैसला लिया. हिमांशु का सूरत में बिजनेस था लेकिन बेटों के क्रिकेट करियर की खातिर उन्होंने अपना बेस वड़ोदरा शिफ्ट कर लिया ताकि हार्दिक और क्रुणाल को अच्छी कोचिंग दिला सकें. दोनों भाइयों की प्रतिभा को टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने देखा और बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी क्रिकेट एकेडमी में फ्री में कोचिंग दी.अपने प्रदर्शन के बल पर इन दोनों ने आईपीएल, रणजी टीम और फिर टीम इंडिया तक का सफर तय कर लिया.
‘यूनिवर्स बॉस’ की क्रिकेट में धाक, वॉच और महंगी कारों के हैं दीवाने
हार्दिक ही नहीं, उनकी बीवी भी है सेलिब्रिटी
हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी सेलिब्रिटी हैं.Hardik Pandya/Instagram
‘कुंगफु पंड्या’ के नाम से भी लोकप्रिय हार्दिक आज कमाई में टीम इंडिया के टॉप-5 प्लेयर्स में हैं. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट और विज्ञापन से आता है. चमकदमक भरी जिंदगी जीने के शौकीन इस हरफनमौला की नेटवर्थ करीब 90 करोड़ रुपये की है. आलीशान घर के वे मालिक हैं.अपने स्वैग के लिए मशहूर हार्दिक को महंगी घड़ियों और कारों का शौक है. वडोदरा स्थित 6 हजार स्क्वेयर फीट का उनका घर सर्वसुविधा युक्त है. इसकी कीमत करोड़ों रुपये है. हार्दिक ही नहीं, उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) भी बड़ी सेलिब्रिटी हैं. हार्दिक ने जनवरी 2020 में सर्बियाई मूल की एक्ट्रेस नताशा से विवाह किया और इनका एक प्यारा सा बेटा अगस्त्य है. नताशा बॉलीवुड फिल्मों के अलावा बिग बॉस के सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं.
मर्सिडीज,रोल्स रॉयस जैसी लग्जरी कारों के मालिक
हार्दिक पंड्या को महंगी घड़ियों और कारों का शौक है. Hardik Pandya/Instagram
हार्दिक के कारों के कलेक्शन में लैम्बर्गिनी, मर्सिडीज G-wagon, ऑडी A6, रेंज रोवर, रोल्स रायस, पोर्श केन्येन, टोयोटा इटियास जैसी कारें शामिल हैं. हार्दिक टीम इंडिया की ओर से खेल रहे हों या नहीं, उनकी ब्रांड वैल्यू में कमी नहीं आती. बोट, ब्रिटेनिया और गल्फ ऑयल इंडिया सहित कई मशहूर ब्रांड्स का वे एड करते हैं और इसमें भी करोड़ों की कमाई करते हैं. दुबले-पतले हार्दिक पंड्या ने 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है और क्रिकेट की खातिर पढ़ाई छोड़ने का बड़ा जोखिम उठाया था.
सचिन, युवराज और धोनी का टूटा रिकॉर्ड, बिहार के इस बच्चे ने किया कमाल
कलेक्शन में करोड़ों रुपयों की ब्रांडेड वॉच
हार्दिक पंड्या के कलेक्शन में 38 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक की घड़ियां हैं.Hardik Pandya/Instagram
हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल ने एक बार कहा था कि सांवले रंग और ऊंचाई के कारण हार्दिक वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जैसे नजर आते हैं. क्रुणाल ने भले ही यह बात मजाक में कही थी लेकिन हार्दिक, कैरेबियन प्लेयर्स की ही तरह चमकदमक वाली लाइफ स्टाइल, उसी तरह का म्यूजिक और स्वैग के लिए मशहूर हैं. ब्रांडेड वॉच के लिए उनकी दीवानगी का आलम यह है कि उनके कलेक्शन में 38 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की घड़ियां हैं. हार्दिक ने 2020 में पाटेक फिलिप नॉटिलस प्लेटिनम 5712R लॉन्च होने के साथ ही खरीदी थी. उन्होंने इसमें कुछ हीरे भी जड़वाए. एक अनुमान के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपये है. हार्दिक के पास रूबी स्टोन जड़ित करीब 90 लाख रुपये की रोलेक्स डे डेट 40 एमएम प्रेसिडेंट वॉच, करीब एक करोड़ रुपये की हीरों के टुकड़ों से जड़ी रोलेक्स ऑयस्टर कॉस्मोग्राफ डेटोना और रिचर्ड मिल RM023 जैसी घड़ियां शामिल हैं.
आईपीएल में मूल टीम MI में की है वापसी
हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी पूर्व टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की. Hardik Pandya/Instagram
आईपीएल के 2024 सीजन के लिए हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को छोड़कर अपनी मूल टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की है. MI ने भविष्य को ध्यान पर रखते हुए हार्दिक पर बड़ा दांव लगाया और रोहित शर्मा की जगह उन्हें टीम का कप्तान बनाया है. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को 15 करोड़ रुपये की भारीभरकम राशि में खरीदा था. मुंबई ने एक बड़ी ट्रेड के जरिए पंड्या को अपनी टीम में शामिल किया है. मीडिया में आई विभिन्न रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को टीम में शामिल करने के लिए ट्रांसफर फीस के रूप में 100 करोड़ रुपए दिए हैं.
बीसीसीआई के ‘सी’ ग्रेड के खिलाड़ी
हार्दिक ने इंटरनेशनल करियर में केवल 11 टेस्ट ही खेले हैं, (AP)
हार्दिक को इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का ‘सी’ ग्रेड का करार हासिल है. इसके अंतर्गत उन्हें सालाना सैलरी के तौर पर एक करोड़ रुपये मिलते हैं. मैच फीस के तौर पर हर टेस्ट खेलने के लिए उन्हें 15 लाख रुपये, हर वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 इंटरनेशनल के 3 लाख रुपये मिलते हैं. वैसे इंजुरी और वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते 30 साल के हार्दिक ने अपने करीब आठ साल के इंटरनेशनल करियर में केवल 11 टेस्ट ही खेले हैं. 86 वनडे में 34.01 के औसत से 1769 रन और 35.23 के औसत से 84 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं जबकि टी20I में 25.43 के औसत से 1348 रन बनाने के अलावा 26.71 के औसत से 73 विकेट उन्होंने लिए हैं.
.
Tags: Hardik Pandya, Mumbai indians, Team india
FIRST PUBLISHED : January 8, 2024, 07:35 IST
[ad_2]
Source link