Home Breaking News PM पर विवादित टिप्पणी मामला: NCP की मालदीव सरकार को फटकार, कांग्रेस ने पीएम मोदी को ही दे दी नसीहत

PM पर विवादित टिप्पणी मामला: NCP की मालदीव सरकार को फटकार, कांग्रेस ने पीएम मोदी को ही दे दी नसीहत

0
PM पर विवादित टिप्पणी मामला: NCP की मालदीव सरकार को फटकार, कांग्रेस ने पीएम मोदी को ही दे दी नसीहत

[ad_1]

Opposition parties congress ncp Comment On the row over Maldives MP's post on Prime Minister Narendra Modi

PM पर विवादित टिप्पणी मामले में भड़के विपक्षी नेता
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आम लोगों से लेकर विपक्षी नेताओं तक ने पड़ोसी देश के मंत्री को जमकर फटकार लगाई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कह दिया कि देश के बाहर से अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनेंगे। वहीं, कांग्रेस ने पीएम मोदी को ही नसीहत दे दी। 

यह है मामला

गौरतलब है, दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उन्होंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनका मजाक उड़ाया था।

हम स्वीकार नहीं करेंगे

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और अगर किसी अन्य देश का कोई व्यक्ति हमारे प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करता है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हमें प्रधानमंत्री पद का सम्मान करना चाहिए। हम देश के बाहर से प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।’

पीएम को खरगे की नसीहत

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम मोदी को नसीहत देते दिखे। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद वह हर चीज को व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। हमें समय के अनुसार कार्य करना चाहिए। हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here