Home Sports Ranji Trophy: बिहार की हार के 3 बड़े कारण, जिसका मुंबई ने उठाया फायदा, नहीं सुधरे तो…

Ranji Trophy: बिहार की हार के 3 बड़े कारण, जिसका मुंबई ने उठाया फायदा, नहीं सुधरे तो…

0
Ranji Trophy: बिहार की हार के 3 बड़े कारण, जिसका मुंबई ने उठाया फायदा, नहीं सुधरे तो…

[ad_1]

नई दिल्ली. पटना (Patna) के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के एलिट ग्रुप बी मुकाबले में मुंबई की टीम ने बिहार को एक पारी और 51 रन से हराया. बिहार के लिए पहला मैच अच्छा नहीं रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 251 रनों का स्कोर बनाया. बिहार क्रिकेट टीम दोनों पारी में सिर्फ 100-100 रन बनाकर  सिमट गई. ऐसे में आइए जानते हैं 3 बड़े कारण जिसके कारण बिहार को हार का सामना करना पड़ा. अगर उनका प्रदर्शन लगातार ऐसा ही रहा तो वे टूर्नामेंट में लास्ट आ सकते हैं.

खराब बल्लेबाजी: पहली और दूसरी दोनों ही इनिंग में बिहार ने खराब बल्लेबाजी की. दोनों ही इनिंग में कोई भी बल्लेबाज पचासा नहीं जड़ सका. इस कारण टीम को स्कोर दोनों पारियों में 100 पर ही सिमट गया. सबसे उच्चतम स्कोर की बात करें तो वह दूसरी इनिंग में सरमन निगरोध ने 40 रन बनाए. ऐसे में बिहार को अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत होगी. पार्टनरशिप की कमी देखने को मिली. बिहार की टीम दोनों ही पारी में एक बड़ी पार्टनरशिप करने में फ्लॉप रही. पहली इनिंग में आकाश राज और शाकिब उल गनी के बीच अच्छी पार्टनरशिप देखने को मिल रही थी. लेकिन दोनों ज्यादा देर तक पारी नहीं संभाल सके. ऐसे में अगले मुकाबले में बिहार को एक बड़ी साझेदारी की ओर देखना होगा.

IND vs AFG: अफगानिस्तान के 5 खिलाड़ी, भारत के लिए बन सकते हैं खतरा, एक ने डेब्यू में जड़ा पचासा

 गेंदबाजी में सुधार की जरूरत: अगर गेंदबाजी की बात करें तो वो बल्लेबाजी से थोड़ी बेहतर रही. लेकिन मुंबई के खिलाफ पहली इनिंग में वीर प्रताप सिंह और हिमांशु सिंह की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी. वीर ने 15.2 ओवर करते हुए 5 विकेट झटके थे. वहीं, हिमांशु ने 6 ओवर करते हुए 2 विकेट. शाकिब उल गनी ने भी 2 विकेट लिए. उनकी इकॉनमी 4 की रही. आकाश राज की खराब गेंदबाजी रही. उन्होंने 5.33 के औसत से रन दिए.

कप्तान का फ्लॉप शो: बिहार के कप्तान आशुतोष अमन गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप रहे. उन्होंने पहली पारी में 7 रन बनाए. फिर दूसरी पारी में भी वह 7 ही रन बना सके. इसके अलावा वह 10 ओवर बॉलिंग करते हुए 1 ही विकेट ले सके थे. अगर आशुतोष अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो टीम के खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा. ऐसे में उन्हें अपने खेल में सुधार करना होगा.

Tags: Ranji Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here