[ad_1]

टीएमसी नेता शाहजहां शेख
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हाल ही में ईडी की टीम पर हमला हुआ था, जिसमें ईडी के कई अधिकारी और केंद्रीय बलों के जवान घायल हुए थे। ईडी की टीम टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी। ईडी ने शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शाहजहां शेख की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाजपा सांसद दिलीप घोष ने इसकी वजह बताई है।
पश्चिम मेदिनीपुर में मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि ‘यहां कई बड़े अपराधी और घोटालेबाज हैं। ईडी पर हमले की जो घटना हुई, वह बांग्लादेश सीमा के नजदीक हुई और वह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। ऐसी जानकारी मिली है कि वह (शाहजहां शेख) टीएमसी नेताओं के घर छिपा हुआ है लेकिन उस इलाके में कार्रवाई करना काफी मुश्किल है।’
[ad_2]
Source link