Home Sports आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज के करियर को लेकर जताई चिंता, कहा- उनके साथ गलत हो रहा है…

आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज के करियर को लेकर जताई चिंता, कहा- उनके साथ गलत हो रहा है…

0
आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज के करियर को लेकर जताई चिंता, कहा- उनके साथ गलत हो रहा है…

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले उमरान मलिक (Umran Malik) काफी दिनों से मैदान पर दिखाई नहीं दिए हैं. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) उनके करियर को लेकर चिंता जताई है. आकाश का कहना है कि उमरान मलिक काफी समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. वह कहां हैं हमें ये भी नहीं पता है. उनके साथ ये गलत हो रहा है.

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” कुछ समय पहले उमरान मलिक को हम हर जगह देख रहे थे. हम उन्हें वेस्टइंडीज ले गए थे. ऐसा लग रहा था कि उन्हें वर्ल्ड कप में भी मौका मिल सकता था लेकिन वह अब किसी टीम में नहीं हैं. यहां तक कि उन्हें इंडिया ए टीम में भी जगह नहीं दी गई. पिछले 3 महीने से क्या हुआ है. जो लड़का टीम के लिए लगातार खेल रहा था उसे अचानक से कम मौके क्यों मिलने लगे. हमें नहीं पता कि उमरान मलिक कहां हैं. हमें यह जानना होगा कि उनके साथ ये गलत हो रहा है.

टीम इंडिया का लाडला अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित, बोले- लोगों की जिंदगी गुजर जाती है और…

उमरान का करियर

बता दें कि उमरान मलिक ने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशल मैच पिछले साल जुलाई में खेला था. वह उस समय वेस्टइंडीज दौरे पर थे. उन्होंने आखिरी टी20 मैच पिछले साल ही फरवरी में न्यूजीलैंड में अहमदाबाद में खेला था. उनके अब तक के ओवर ऑल करियर की बात करें तो 10 वनडे में उमरान मलिक अब तक 13 विकेट ले चुके हैं जबकि 8 टी20 मैचों में उनके नाम 11 विकेट दर्ज हैं. हाल में आई स्क्वॉड लिस्ट में भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उमरान मलिक को मौका नहीं दिया गया है.

रिंकू सिंह को T20 WC में मौका मिलना मुश्किल… संजू सैमसन-जितेश शर्मा पूर्व क्रिकेटर की पसंद

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार

Tags: Aakash Chopra, Team india, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here