Home Breaking News ‘केजीएफ 2’ के बाद रवीना का फिर दिखा रौबीला अंदाज, स्टार से स्टार तक 10 साल का सर्किल

‘केजीएफ 2’ के बाद रवीना का फिर दिखा रौबीला अंदाज, स्टार से स्टार तक 10 साल का सर्किल

0
‘केजीएफ 2’ के बाद रवीना का फिर दिखा रौबीला अंदाज, स्टार से स्टार तक 10 साल का सर्किल

[ad_1]

अभिनेत्री रवीना की वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ का जब मेकर ने टीजर लांच किया तो रवीना का रौबदार किरदार नजर आया। तभी से इस सीरीज की चर्चाएं शुरू हो गई। मुंबई में मंगलवार की शाम को मेकर्स ने इस सीरीज का ट्रेलर लांच हुआ। इस अवसर अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि इस शो का ऑफर मुझे 10 साल पहले मिला था तब यह शो स्टार प्लस के लिए बनाया जा रहा था और अब ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है।




‘कर्मा कॉलिंग’ में अभिनेत्री रवीना टंडन इंद्राणी कोठारी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में वह गुरूर और दंभ से भरी नजर आ रही हैं। सवाल जवाब के दौरान रवीना टंडन ने कहा, ’10 साल के बाद जब दोबारा इस सीरीज का ऑफर आया तो मैं बहुत दुविधा में थी कि यह शो करूं या ना करूं।  क्योंकि इस सीरीज में मेरा जो किरदार है, वह मेरे व्यक्तित्व से काफी अलग है। मुझे डर था कि कहीं मेरी हमदर्दी इंद्राणी कोठारी के  किरदार में न ढल जाए। लेकिन मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिए और इस किरदार के लिए काफी मेहनत की।’


अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा, ‘मुझे इंडस्ट्री में 33 साल हो गए। इस दौरान मैंने कई तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन इस तरह का किरदार ना तो किसी फिल्म में निभाया है और ना ही किसी सीरीज में। सालों से मेरी यही कोशिश रही है कि हर तरह के किरदार निभाऊं। जब आप ऐसा सोचते हैं तो पूरी कायनात आपकी मदद करती है। मुझे वेब सीरीज ‘अरण्यक’  और फिल्म ‘केजीएफ 2′ के बाद अब इस सीरीज में एक अलग किरदार निभाने का मौका मिला है।’ 


रवीना टंडन का कहना है कि एक एक्टर के तौर पर वह खुद को निर्देशक के सामने समर्पित कर देती है। उन्होंने कहा, ‘हर एक्टर को अपने आपको निर्देशक के हाथ में छोड़ देना चाहिए। क्योंकि निर्देशक को हर किरदार की बारीकी पता होता है। इस सीरीज के शूटिंग के दौरान जब मेरे शॉट खत्म होता था, तब निर्देशक रुचि नारायण को एक लुक जरूर देती थी। अगर उनके हिसाब से शॉट ठीक हुआ तो आगे बढ़ते थे,नहीं तो वह इशारों में समझा देती थी कि उन्हें और बेहतर क्या चाहिए।’


वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ की डायरेक्टर रुचि नारायण इस सीरीज पर 10 साल पहले स्टार प्लस के लिए शो बनाने वाली थी। उस समय उन्होंने रवीना टंडन को शो में काम करने का ऑफर दिया था, लेकिन तब रवीना टंडन शो नहीं कर पाई। रवीना टंडन ने कहा, ‘उस समय शो के लिए काफी समय देना पड़ता और उस समय मेरे लिए इतना समय निकाल पाना संभव नहीं था, क्योंकि मेरे बेटा रणबीर थडानी उस समय केवल चार महीने का था। लेकिन कर्मा वापस आता है और आज 10 साल के बाद यह शो फिर वापस मेरे पास वेब सीरीज के रूप में वापस आ गया।’

Hrithik Roshan Birthday: 10 साथियों ने गिनाए ऋतिक की कुंडली के 10 सितारे, डुग्गू की शानदार कामयाबी के 10 राज


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here