Home Sports ‘मैंने गाना बजाने वाली महिला से…’ भारतीय मूल के क्रिकेटर का खुलासा

‘मैंने गाना बजाने वाली महिला से…’ भारतीय मूल के क्रिकेटर का खुलासा

0
‘मैंने गाना बजाने वाली महिला से…’ भारतीय मूल के क्रिकेटर का खुलासा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम हाल में साउथ अफ्रीका दौरे से लौटी है. इस दौरे पर टीम इंडिया ने टी20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. लिमिटेड ओवर्स की सीरीज और टेस्ट सीरीज में अमूमन यह देखा गया कि जब भी साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए ग्राउंड पर उतरते थे तब उनके स्वागत में डीजे ‘राम सिया राम जय जय राम’ गाना बजाने लगता था. मैच के दौरान विकेट कीपिंग करते समय केएल राहुल ने एक बार केशव महाराज से पूछ भी लिया था कि भाई जब भी आप बैटिंग के लिए आते हैं तो आखिर क्यों ये गाना बजने लगता है. लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ गया है.

भारतीय मूल के क्रिकेटर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने अब इसपर खुलासा किया है. इस बाएं हाथ के स्पिनर का कहना है कि वह खुद ही डीजे से यह गाना बजाने को कहते हैं. एक बार तो ऐसा हुआ कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में विराट कोहली भी गाने को सुनकर हाथ जोड़कर खड़े हो गए. ‘एसए20 (दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग)’ में डरबन सुपरजायंट्स की कप्तानी करने वाले महाराज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘यह कुछ ऐसा था जिसके लिए मैंने मैदान में गाना बजाने वाली महिला से अनुरोध किया था.’

ICC ने लिया भारत- साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच की पिच पर एक्शन, सुनाया बड़ा फैसला

5 खिलाड़ी… जो टी20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर, एक भारत के लिए T20I में ले चुका है सर्वाधिक विकेट

‘महाराज के लिए भगवान राम उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं’
डरबन में जन्मे भारतीय मूल के क्रिकेटर महाराज के लिए भगवान राम उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं.  महाराज ने कहा, ‘भगवान मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है. जब भी मुझे कुछ ऐसा करने का मौका मिलता है, मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं. इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे खिलाड़ियों का सम्मान भी मिलता है. धर्म और संस्कृति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है लेकिन स्टेडियम में ‘राम सिया राम’ को बजते हुए सुनना अच्छा लगता है.’

‘हमारे पास एक संतुलित टीम है’
‘एसए20’ के दूसरे सत्र के बारे में पूछे जाने पर महाराज ने अपनी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई. महाराज ने कहा, ‘हमारे पास एक संतुलित टीम है. खिलाड़ी असरदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. हमने पिछले साल वास्तव में अच्छे विकेट देखे थे.’ 33 वर्षीय केशव महाराज 50 टेस्ट मैचों में 158 विकेट ले चुके हैं. वह साउथ अफ्रीकी टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं. उन्होंने कई मैच में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाई है.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Keshav Maharaj

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here