Home Sports साउथ अफ्रीका में रहा फ्लॉप, स्टार बैटर को 5 साल बाद आई घरेलू क्रिकेट की याद

साउथ अफ्रीका में रहा फ्लॉप, स्टार बैटर को 5 साल बाद आई घरेलू क्रिकेट की याद

0
साउथ अफ्रीका में रहा फ्लॉप, स्टार बैटर को 5 साल बाद आई घरेलू क्रिकेट की याद

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका दौरे पर बल्ले से फ्लॉप रहे भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी का रुख किया है. अय्यर की नजर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज पर टिकी हुई है. श्रेयस अय्यर 5 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे. उन्हें आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है जिसके कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं. मुंबई और आंध्र प्रदेश की टीमें रणजी ट्रॉफी 2024 के अपने दूसरे मैच में 12 जनवरी से भिड़ेंगी. यह मैच शरद पवार क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेला जाएगा.

दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. मुंबई की टीम सरफराज खान के बगैर उतरेगी. 41 बार की चैंपियन मुंबई ने बिहार को पारी और 51 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी में अपनी शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. अय्यर के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा जल्द भुलने वाला रहा. 29 साल के बल्लेबाज अय्यर ने नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए 4 पारियों में 41 रन बनाए. 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में अय्यर का हाईएस्ट स्कोर 31 रन रहा . कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. अब अय्यर का सीधा टक्कर चौथे नंबर पर केएल राहुल से है.

IND vs AFG Pitch Report: मोहाली में कौन करेगा राज, बल्लेबाज मचाएंगे धूम या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए रिपोर्ट कार्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आग उगलता है विराट कोहली का बल्ला, खेल चुके हैं टी20 की सबसे बड़ी पारी

इंग्लैंड के खिलाफ मिलेगा आखिरी मौका
श्रेयस अय्यर को यह बात अच्छी तरह पता है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में उन्हें खुद को साबित करने का आखिरी मौका रहेगा. यदि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रन बनाने में असफल रहे तो फिर वह टेस्ट में अपना स्थान गंवा देंगे. इसलिए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में उतरने का फैसला किया है. श्रेयस ने रणजी ट्रॉफी में अपना आखिरी मैच 2018-19 में विदर्भ के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह इंटरनेशनल मैच और इंजरी के कारण मुंबई की टीम से 5 साल से दूर हैं.

मुंबई को सरफराज, तुषार और शिवम दुबे की खेलेगी कमी
घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले सरफराज खान और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ मुकाबले में बिजी हैं. इसलिए इन खिलाड़ियों की सेवाएं मुंबई को नहीं मिल पाएगी. राजीव कुलकर्णी की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने देशपांडे की जगह सिलवेस्टर डिसूजा को टीम में शामिल किया है. मुंबई को ऑलराउंडर शिवम दुबे की भी कमी खलेगी जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे.

आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुंबई की रणजी टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, जय बिस्टा, भूपेन लालवानी, अमोघ भटकल, सुवेद पारकर, प्रसाद पवार (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस , सिल्वेस्टर डिसूजा.

Tags: Ajinkya Rahane, IND vs ENG, Ranji Trophy, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here