Home Breaking News Big News: मध्य प्रदेश-गुजरात हाईकोर्ट को मिलेंगे चार नए जज; कर्नाटक में छापेमारी में बेहिसाबी संपत्ति मिली

Big News: मध्य प्रदेश-गुजरात हाईकोर्ट को मिलेंगे चार नए जज; कर्नाटक में छापेमारी में बेहिसाबी संपत्ति मिली

0
Big News: मध्य प्रदेश-गुजरात हाईकोर्ट को मिलेंगे चार नए जज; कर्नाटक में छापेमारी में बेहिसाबी संपत्ति मिली

[ad_1]

SC Collegium recommends appointment of three new judges to Madhya Pradesh High Court Big News in Hindi

National News
– फोटो : Social Media

विस्तार


भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायिक अधिकारी रामकुमार चौबे के नाम की सिफारिश की। कॉलेजियम ने इसी हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए वकील दीपक खोट और पवन कुमार द्विवेदी के नामों की भी सिफारिश की है।

न्यायिक अधिकारी रामकुमार चौबे के नाम की सिफारिश करने के बारे में कॉलेजियम ने कहा कि उसने रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री की जांच और मूल्यांकन किया है। अब तक की सेवा में चौबे का आकलन एक बहुत ही अच्छे और उत्कृष्ट अधिकारी के रूप में किया गया है। वह हाईकोर्ट में जज के रूप में पदोन्नत किए जाने के लिए सक्षम और उपयुक्त अधिकारी हैं। एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने वकील प्रणव शैलेश त्रिवेदी को गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की भी सिफारिश की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here