Home Breaking News Budget 2024: ईस्ट इंडिया कंपनी के दौर में पहली बार पेश हुआ भारत का बजट, क्या है ब्लैक व ड्रीम बजट का किस्सा?

Budget 2024: ईस्ट इंडिया कंपनी के दौर में पहली बार पेश हुआ भारत का बजट, क्या है ब्लैक व ड्रीम बजट का किस्सा?

0
Budget 2024: ईस्ट इंडिया कंपनी के दौर में पहली बार पेश हुआ भारत का बजट, क्या है ब्लैक व ड्रीम बजट का किस्सा?

[ad_1]

Budget 2024: Know all interesting facts about Indian Union Budget

बजट 2024।
– फोटो : amarujala.com

विस्तार


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट एक फरवरी 2024 को पेश करेंगी। इस साल आम चुनाव होने हैं इस लिए उससे पहले आने वाला यह अंतरिम बजट कई मायनों में अहम है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत हर वित्तीय वर्ष (Financial Year) की शुरुआत से पहले सरकार को संसद में केंद्रीय या अंतरिम बजट पेश करना जरूरी होता है। अंतरिम बजट चुनावी साल में पेश किया जाता है। बजट किसी वित्तीय वर्ष में होने वाली आमदनी और खर्चों से जुड़ा दस्तावेज है। वित्तीय वर्ष हर साल 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले साल 31 मार्च को समाप्त होता है। सरकार की ओर से बजट पेश करने की शुरुआत 19वीं सदी में ही हो गई थी।

आइए जानतें हैं देश के बजट से जुड़ी कुछ अहम बातें।

कहां से आया ‘बजट’ शब्द?

बजट शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द ‘Bougette’ से लिया गया है। इसका अर्थ होता है छोटा बैग। फ्रेंच भाषा में यह शब्द लैटिन शब्द ‘बुल्गा’ से लिया गया है। इसका अर्थ है अर्थ है ‘चमड़े का थैला’। प्राचीन समय में बड़े व्यापारी अपने सारे मौद्रिक दस्तावेज एक थैले में रखते थे। इसी तरह धीरे-धीरे इस शब्द का प्रयोग संसाधनों को जुटाने के लिए किए गए हिसाब-किताब से जुड़ गया। इस तरह सरकारों के साल भर के आर्थिक बही-खाते को नाम मिला ‘बजट’।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here