[ad_1]
Faf du Plessis, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होनी है. वहीं, फाइनल मैच 29 जून को खेला जाना है. साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी इस टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जाहिर की है. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस SA20 के आगामी सीजन में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स की अगुवाई करेंगे. उनकी कोशिश इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से नेशनल टीम की जर्सी पहनने पर हैं.
वर्ल्ड कप पर कही ये बात
डुप्लेसी ने SA20 लीग की शुरुआत से पहले कप्तानों के प्रोग्राम में T20 वर्ल्ड कप के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘मैं खुद को एक आखिरी मौका देना चाहूंगा. यह पहले चोट से वापसी कर क्रिकेट खेलने के बारे में है,’ उन्होंने आगे कहा, ‘जाहिर है मेरे लिए अभी यह टूर्नामेंट सबसे महत्वपूर्ण चीज है. मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं अच्छा क्रिकेट खेलूं. मेरे लिए खेल में बने रहने का शानदार समय है. हमारे लिए खेल में अभी भी बने रहने का बेहतरीन समय है. इसके बाद हम देखेंगे कि आगे क्या होता है.’
IPL 2023 में जमकर बनाए रन
आईपीएल 2023 में फाफ डु प्लेसी का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए 14 मैचों में 730 रन बनाए. सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 2014 और 2016 T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की कप्तानी की, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास नहीं लेने के बावजूद पिछले दो टूर्नामेंटों में सेलेक्टर्स ने उन्हें नहीं चुना.
(एजेंसी इनपुट के साथ)
[ad_2]
Source link